फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Punjab Speaker flags errors in NCERT’s Punjabi textbook, writes to Education Minister Pradhan

NCERT Book: एनसीईआरटी की किताब में गलतियां, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र

Tue, 18 Mar 2025 10:34 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 18 Mar 2025 10:34 AM IST
सार

NCERT: पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर एनसीईआरटी की पंजाबी पाठ्यपुस्तक में पाई गई कई गलतियों की ओर ध्यान दिलाया है। उन्होंने किताब में मौजूद त्रुटियों को गंभीरता से सुधारने की मांग की है।

विज्ञापन
Punjab Speaker flags errors in NCERT’s Punjabi textbook, writes to Education Minister Pradhan
NCERT - फोटो : freepik

विस्तार

NCERT Book: पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर एनसीईआरटी की पंजाबी पाठ्यपुस्तक में पाई गई कई गलतियों की ओर ध्यान दिलाया है।

विज्ञापन


संधवान ने अपने पत्र में 'पंजाबी प्राइमर' किताब में वर्तनी की गंभीर गलतियों और तथ्यात्मक अशुद्धियों को उजागर किया है। यह किताब बालवाटिका/आंगनवाड़ी स्तर के छोटे बच्चों और वयस्क साक्षरता कार्यक्रमों के लिए तैयार की गई है, इसलिए इन त्रुटियों का सुधार बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने एक बयान में कहा कि ऐसी बुनियादी गलतियां न केवल युवा शिक्षार्थियों को गुमराह करती हैं, बल्कि वयस्कों के लिए साक्षरता पहल की प्रभावशीलता को भी कमजोर करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर दिया जोर

उन्होंने शैक्षणिक सामग्रियों, विशेषकर आधारभूत शिक्षण पुस्तकों में सटीकता और प्रामाणिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।



संधवान ने मंत्री से आग्रह किया कि वे योग्य पंजाबी भाषा विशेषज्ञों और विद्वानों द्वारा पाठ्यपुस्तक की तत्काल समीक्षा और संशोधन करवाएं ताकि सही और विश्वसनीय विषय-वस्तु सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने ऐसी त्रुटियों को रोकने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) द्वारा भविष्य में सभी प्रकाशनों के लिए सख्त संपादकीय और गुणवत्ता जांच प्रक्रिया की आवश्यकता पर भी बल दिया।

उन्होंने कहा कि आधारभूत शिक्षा और साक्षरता कार्यक्रमों की सफलता के लिए त्रुटिरहित शिक्षण सामग्री सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed