{"_id":"5adf6d124f1c1b340a8b637f","slug":"jee-mains-answer-key-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Mains की आंसर की जारी, देखिए आपको मिले कितने नंबर, अब कहां मिलेगा एडमिशन ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Mains की आंसर की जारी, देखिए आपको मिले कितने नंबर, अब कहां मिलेगा एडमिशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
जेईई मेन की विज्ञप्ति जारी
सीबीएसई ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन की आंसर की मंगलवार को जारी कर दी। परीक्षा में कोई भी सवाल गलत नहीं पाया गया है। इसके साथ ही कुछ सवालों को लेकर पैदा हुआ असमंजस भी दूर हो गया है।
विज्ञापन
सीबीएसई की जेईई मेन की आंसर की वेबसाइट पर 27 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड फीड कर अपनी आंसर की देख सकते हैं। अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। अगर किसी उत्तर पर आपत्ति होगी तो प्रति प्रश्न एक हजार रुपये शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा देश के 112 शहरों में आयोजित की गई थी। 30 अप्रैल को परीक्षा की ऑल इंडिया रैंक जारी होगी।
विज्ञापन
यहां देखें आंसर की : https://jeemain.nic.in
कमेंट
कमेंट X