फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Mains 2023 Daily 1.30 lakh students will give exam, maintain balance between speed and accuracy

JEE Mains 2023: रोज 1.30 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा, स्पीड एवं एक्यूरेसी में रखना होगा संतुलन

Sat, 08 Apr 2023 10:26 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 08 Apr 2023 10:26 AM IST
सार

JEE Mains 2023 April Session: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन जिसके दूसरे दिन का पेपर शनिवार, आठ अप्रैल को दो पारियों में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे के मध्य संपन्न होगा। 

विज्ञापन
JEE Mains 2023 Daily 1.30 lakh students will give exam, maintain balance between speed and accuracy
JEE Main 2023 - फोटो : NTA

विस्तार

JEE Mains 2023 April Session: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन जिसके दूसरे दिन का पेपर शनिवार, आठ अप्रैल को दो पारियों में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे के मध्य संपन्न होगा। इसके उपरांत अगली परीक्षा 10 अप्रैल, 2023 से 13 अप्रैल, 2023 एवं 15 अप्रैल, 2023 को होगी। अप्रैल परीक्षा के लिए 9.40 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। जहां बीई-बीटेक की परीक्षा 13 शिफ्टों में संपन्न होगी, वहीं, बी आर्क की परीक्षा एक शिफ्ट में 12 अप्रैल को होगी। 

विज्ञापन

 

JEE Main 2023: प्रत्येक दिन करीब 1.30 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा

ऐसे में प्रत्येक दिन करीब 1.30 लाख विद्यार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। इंजीनियरिंग करिअर काउंसलर अमित आहूजा ने बताया कि जेईई मेन जनवरी की भांति ही अप्रैल परीक्षा के लिए भी प्रवेश पत्र परीक्षा से दो दिन पूर्व प्रवेश पत्र जारी किए जा रहे हैं। 10 अप्रैल, 2023 को जिन विद्यार्थियों की परीक्षा है, उनके प्रवेश पत्र शुक्रवार, सात अप्रैल, 2023 को जारी किए गए, ऐसे विद्यार्थी अब प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Mains 2023: प्रश्नों को हल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए स्वयं के रिपोर्टिंग टाइम पर रिपोर्ट करना है। स्टूडेंट्स पेपर प्रारंभ होने से 10 मिनट पूर्व दिए गए सिस्टम पर लॉग इन कर सकता है। लॉग इन कर स्टूडेंट्स को दिए गए इंस्ट्रक्शंस को अच्छी तरह से पढ़ना चाहिए। स्टूडेंट्स परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों को हल करने की स्पीड एवं एक्यूरेसी में संतुलन बनाए रखें, ताकि उनका प्रश्न पत्र निर्धारित समय में हल हो सके।

 

विज्ञापन

JEE Mains 2023: महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिए जाएंगे।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए बार कोड रीडर के माध्यम से लैब आवंटित की जाएगी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    विद्यार्थियों को थ्री-लेयर मास्क भी दिया जाएगा, जिसे विद्यार्थी को परीक्षा देते समय उपयोग करना अनिवार्य होगा।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    प्रवेश पत्र में सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में विद्यार्थी को बांये हाथ का अंगूठा का निशान एवं स्वयं की फोटो लगाकर ले जाना होगा। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    विद्यार्थी को इस प्रारूप में स्वयं के हस्ताक्षर, परीक्षा केन्द्र में परीक्षक के सामने ही करने होंगे।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    विद्यार्थी अपने साथ ओरिजनल आधार कार्ड या कोई आइडी प्रूफ सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, सैनेटाइजर व पानी की पारदर्शी बोतल साथ में लाने होंगे।

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    विद्यार्थियों को कोई भी इलेक्ट्रोनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    साथ ही मोटे सोल के जूते व बड़े बटन वाले वस्त्रों की भी अनुमति नहीं होगी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आईडी प्रूफ में मोबाइल में ली गई फोटो एवं आइडी प्रूफ की फोटो कॉपी से प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर रफ कार्य हेतु छह रफ शीट उपलब्ध करवाई जाएगी, जो नाम व रोल नंबर लिखकर परीक्षा समाप्त होने पर लौटानी होगा। 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    साथ ही विद्यार्थी को परीक्षा समाप्त होने पर प्रवेश पत्र एवं सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म को भी दिए गए नियत स्थान पर छोड़ना होगा।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    शारीरिक विकलांग स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए एक घंटा अतिरिक्त दिया जाएगा साथ ही इन्हें स्क्राइब एनटीए द्वारा ही दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed