फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE MAINs 2023 April Session NTA Released JEE Main Question Paper Provisional Answer Key and Recorded Response

JEE MAINs 2023: जेईई मेन क्वेश्न पेपर, प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी; 21 तक कर सकेंगे चैलेंज

Thu, 20 Apr 2023 01:33 AM IST
Devesh Sharma देवेश शर्मा
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:33 AM IST
सार

JEE MAINs 2023: जेईई मेन एग्जाम पूर्णतः कंप्यूटर बेस्ड होने के कारण एनटीए द्वारा पारदर्शिता दिखाते हुए विद्यार्थियों के प्रश्न-पत्र व रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स के साथ जेईई मेन अप्रैल के सभी प्रश्न-पत्रों की प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
JEE MAINs 2023 April Session NTA Released JEE Main Question Paper Provisional Answer Key and Recorded Response
JEE Main Result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NTA Released JEE MAINs 2023 April Session: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन अप्रैल अटेम्प्ट बीई / बीटेक की परीक्षा जो छह से 15 अप्रैल के मध्य 12 शिफ्ट में संपन्न हुई थी। जिसमें नौ लाख 40 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे।

विज्ञापन

जेईई मेन एग्जाम पूर्णतः कंप्यूटर बेस्ड होने के कारण एनटीए द्वारा पारदर्शिता दिखाते हुए विद्यार्थियों के प्रश्न-पत्र व रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स के साथ जेईई मेन अप्रैल के सभी प्रश्न-पत्रों की प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

विद्यार्थी 21 अप्रैल तक दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां

विद्यार्थियों को आंसर की को चैलेंज करने का मौका दिया गया है। इस संदर्भ में एनटीए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार विद्यार्थी 21 अप्रैल को शाम पांच बजे तक आंसर की को चैलेंज कर सकता है और साथ ही विद्यार्थी 21 अप्रैल को शाम पांच बजे तक अपने प्रश्न-पत्र एवं रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स डाउनलोड कर सकता है। 


विद्यार्थी जेईई मेन वेबसाइट पर दिए विकल्प पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड अथवा जन्म दिनांक भरकर अपना प्रश्न-पत्र एवं रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स डाउनलोड कर सकते हैं। दिए गए प्रश्न-पत्र एवं रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स में विद्यार्थियों द्वारा दिए गए प्रश्न के उत्तर तथा उत्तरों का स्टेटस को भी जारी किया गया है। 
 

अर्थात यह स्पष्ट कर दिया गया है कि विद्यार्थी ने उस संबंधित प्रश्न का क्या उत्तर दिया है या नहीं दिया है, या मार्क ऑफ  रिव्यू में रखा है या मॉर्क ऑफ रिव्यू में रखकर उत्तर दिया है। डाउनलोड किए गए प्रश्न-पत्र पर विद्यार्थी का नाम, एप्लीकेशन नंबर एवं रोल नंबर अंकित है, साथ ही विद्यार्थी के प्रश्न-पत्र में प्रत्येक प्रश्न उसकी क्वेश्चन आईडी एवं उसके आंसर को भी ऑप्शन आईडी के साथ दर्शाया गया है।
 

विज्ञापन

आंसर की चैलेंज करने की प्रक्रिया

एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों के सामने उनके पूरे 75 प्रश्न अलग-अलग क्वेश्चन आईडी के रुप में प्रदर्शित है एवं उस क्वेश्चन का सही आंसर भी करेक्ट ऑप्शन आईडी के रूप में मिलेगा। विद्यार्थी इस क्वेश्चन आईडी और ऑप्शन आईडी को डाउनलोड किए गए प्रश्न-पत्र से मिलाकर अपने द्वारा दिए गए उत्तरों की जांच कर सकता है। संशय की स्थिति में उसके सामने दिए गए चारों उत्तरों के ऑप्शन आईडी के विकल्पों में सही विकल्प को चुनकर चैलेंज कर सकता है।  
 

चुनौती देने के लिए देना होगा शुल्क

प्रत्येक चैलेंज किए गए क्वेश्चन के लिए विद्यार्थी को 200 रुपये का शुल्क प्रोसेसिंग फीस के तौर पर देना होगा, जोकि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग के माध्यम से देय होगा। यह प्रोसेसिंग फीस नॉन रिफंडेबल है। विद्यार्थी एक या एक से अधिक प्रश्नों को भी चैलेंज कर सकता है। इसके साथ ही चैलेंज किए गए प्रश्नों के लिए संबंधित दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड भी कर सकता है। इस प्रक्रिया के उपरांत विद्यार्थी को प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। जेईई मेन अप्रैल अटेम्प्ट का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed