JEE Main 2023: अंतिम दिन सिर्फ एक ही पारी में होगी जेईई मेन परीक्षा, 15 अप्रैल के लिए प्रवेश-पत्र जारी
JEE Main 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 15 अप्रैल के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 15 अप्रैल के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। इस वर्ष अप्रैल सेशन के लिए नौ लाख 40 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
ऐसे में बीई-बीटेक के लिए प्रत्येक दिन करीब एक लाख 40 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होना संभावित है। साथ ही प्रत्येक शिफ्ट में करीब 70 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। 15 अप्रैल, 2023 को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main 2023: सिर्फ सुबह की पारी में होगी आखिरी दिन की परीक्षा
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन अप्रैल की परीक्षा जारी है। आगामी तिथियों में 13 व 15 अप्रैल को परीक्षा होगी। 15 अप्रैल की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बुधवार को जारी कर दिए गए। करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि 15 अप्रैल को जारी किए गए प्रवेश पत्रों में सामने आया कि इस दिन बीई-बीटेक की परीक्षा सुबह की शिफ्ट में ही होगी।
गत दिनों में 12 अप्रैल को छोड़कर शेष दिनों में बीई-बीटेक की परीक्षा सुबह-शाम संपन्न हुई। ऐसे में अप्रैल सेशन के लिए बीई-बीटेक के लिए 12 शिफ्टों में होने जा रही है। उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से परीक्षा स्थल पर एडमिट कार्ड ले जाना आवश्यक है, जिसके बिना उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
JEE Mains 2023 Admit Card Out: एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
-
छात्र सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। -
आवश्यक क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। -
जेईई मेन 2023 सत्र-2 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X