JEE Main Session 2 Result Out: जेईई मेन रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी, यहां से ऐसे करें डाउनलोड
JEE Main 2023 Result Answer Key Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन 2023 (JEE Mains) सत्र 2 यानी अप्रैल सत्र के पेपर के लिए फाइनल आंसर की यानी अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main 2023 Result Answer Key Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन 2023 (JEE Mains) सत्र 2 यानी अप्रैल सत्र के पेपर के लिए फाइनल आंसर की यानी अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार अपनी जेईई मेन 2023 सत्र 2 पेपर 1 की उत्तर कुंजी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं।
JEE Mains 2023 Final Answer Key महत्वपूर्ण विवरण
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2023 पेपर 1 यानी बीई (BE)/बीटेक (BTech) परीक्षा का आयोजन किया था। एनटीए द्वारा जारी डिटेल के अनुसार, जेईई मेन 2023 जनवरी सत्र और अप्रैल सत्र परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Mains 2023 Final Answer Key कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार जेईई मेन 2023 सत्र 2 पेपर 1 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं :-
-
एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर लॉग इन करें। -
JEE Mains 2023 Final Answer Key पेपर 1 - B.E. / B.Tech पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें। -
अब एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी। -
उत्तर कुंजी को अच्छी तरह जांच लें। -
इसे डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए अंतिम उत्तर कुंजी का प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X