फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main Result 2022 Session 1 to Be Released Soon at jeemain.nic.in Know How to Check Scorecard

JEE MAIN 2022: जेईई मेन सत्र एक के परिणाम जल्द, उत्तर कुंजी पर आपत्ति की आखिरी तारीख आज

Mon, 04 Jul 2022 11:53 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 04 Jul 2022 11:53 AM IST
सार

JEE MAIN 2022 के लिए जारी की गई अंतरिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख सोमवार 4 जुलाई, 2022 को है।

विज्ञापन
JEE Main Result 2022 Session 1 to Be Released Soon at jeemain.nic.in Know How to Check Scorecard
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE MAIN 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी की एनटीए की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा/JEE MAIN 2022 जून सत्र के परिणाम की घोषणा अब जल्द ही कर दी जाएगी। एनटीए ने 3 जुलाई, 2022 को परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को भी जारी कर दिया है। बता दें कि परिणाम को ऑनलाइन रूप में ही जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने जून महीने में इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक दाखिले के लिए आयोजित की गई परीक्षा JEE MAIN 2022 में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन

JEE MAIN 2022: आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख आज
JEE MAIN 2022 के लिए जारी की गई अंतरिम उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख सोमवार 4 जुलाई, 2022 को है। जो भी छात्र ऐसा करना चाहते हैं, वे आपत्ति को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आज रात 11.50 बजे तक जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवारों को इसके लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क जमा करने होंगे। बता दें कि पहले आपत्ति दर्ज कराने का समय आज शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई थी, लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया। उम्मीदवार जल्द से जल्द अपनी आपत्ति दर्ज करा लें। इसके बाद उन्हें कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE MAIN 2022: कब जारी होंगे परिणाम?
एनटीए की ओर से परिणाम को जारी करने को लेकर अब तक किसी भी तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, परिणाम को 10 तारीख से पहले ही जारी किया जा सकता है। बता दें कि उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी को जारी किया जाएगा। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे। छात्र किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
 
विज्ञापन

कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
  • सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई मेन 2022 सत्र 1 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed