JEE Main 2023: 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों को है तारीख का इंतजार, कब जारी होगी जेईई मेन की अधिसूचना?
JEE Main Registration 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग दाखिला परीक्षा के अगले चरण का लाखों उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main Registration 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग दाखिला परीक्षा के अगले चरण का लाखों उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर साल बोर्ड परीक्षाओं के आसपास होने वाली मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2023 की परीक्षा तिथियों के एलान की सब बाट जोह रहे हैं। जेईई मेन परीक्षा 2023 के पंजीकरण कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। घोषणा होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.ac.in के माध्यम से जेईई मेन 2023 परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।
विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस सप्ताह जेईई मेन 2023 की तारीख की घोषणा की जाएगी। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जिन उम्मीदवारों ने 2021, 2022 में कक्षा 12वीं/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे जेईई मेन 2023 के लिए पात्र हैं। जेईई मेन में उपस्थित होने के लिए कोई आयु सीमा मानदंड नहीं है। जेईई मेन 2023 परीक्षा पेपर 1, यानी बीई-बीटेक पेपर, और पेपर 2 या बीआर्क और बी प्लानिंग पेपर के लिए आयोजित की जाएगी। जेईई मेन और जेईई एडवांस में कुल 23 आईआईटी भाग लेते हैं। लगभग, सभी आईआईटी में कुल 13,000 सीटें हैं, जबकि करीब 10 लाख छात्र जेईई परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं।
JEE Main Registration : महत्वपूर्ण वेबसाइट
-
jeemain.nta.nic.in -
nta.ac.in -
jeemain.nta.nic.in
JEE Main Exam 2023 पंजीकरण करने के चरण
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर जेईई मेन 2023 सत्र-1 के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें। -
रजिस्टर करें और लॉग इन क्रेडेंशियल जनरेट करें। -
अब, लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें। -
दस्तावेज अपलोड करें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें। -
सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट लें। -
उपयोग की गई फोटो की अतिरिक्त प्रतियां सहेज कर रखें।
कमेंट
कमेंट X