फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main Exam 2021 : FIITJEE Students score 300/300, know what topper Kavya Chopra said about it

जेईई मेन परीक्षा 2021 : FIITJEE के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, हासिल किए 300/300 अंक

Tue, 06 Apr 2021 02:30 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 06 Apr 2021 02:30 PM IST
सार

  • FIITJEE की छात्रा काव्या चोपड़ा ने जेईई मेन परीक्षा में 300/300 अंक किए हासिल 
  • FIITJEE के 5 छात्रों ने प्राप्त किए 100 एनटीए स्कोर

विज्ञापन
JEE Main Exam 2021 : FIITJEE Students score 300/300, know what topper Kavya Chopra said about it
FIITJEE Kavya Chopra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2021 के मार्च सेशन के रिजल्ट की घोषणा की जा चुकी है। जेईई के दूसरे चरण की परीक्षा 16 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित की गई थी। बता दें कि इसके तीसरे चरण की परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तो वहीं चौथे चरण की परीक्षा 24 मई से 28 मई तक आयोजित की जाएगी। 4 चरणों के एनटीए स्कोर के आधार पर अंतिम लिस्ट का निर्माण किया जाएगा, जिससे छात्रों का एडमिशन होगा। मार्च सेशन की घोषणा के साथ ही FIITJEE के ढेरों छात्रों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। FIITJEE के कई छात्रों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की। यहां तक कि 5 छात्रों ने 100 एनटीए स्कोर प्राप्त कर अपना नाम रोशन किया।

विज्ञापन

क्लासरूम प्रोग्राम के छात्रों ने मारी बाजी

काव्या चोपड़ा, FIITJEE की उदया- एक वर्षीय + चार वर्षीय क्लासरूम प्रोग्राम की छात्रा हैं। इन्होंने FIITJEE के पंजाबी बाग सेंटर से पढ़ाई की थी। काव्या जेईई मेन के मार्च सेशन में 100 एनटीए स्कोर प्राप्त कर दिल्ली की टॉपर बनीं। साथ ही जेईई मेन परीक्षा में 300 में से 300 अंक प्राप्त करने वाली काव्या पहली महिला अभ्यर्थी बनीं। ये पिछले पांच साल से FIITJEE पंजाबी बाग सेंटर में पढ़ रही हैं।

विज्ञापन

काव्या चोपड़ा की कुछ प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं

  •  नेशनल टैलेंट सर्च एग्जाम (2018-19)
  •  किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (2019-20)
  •  इंडियन ओलंपियाड क्वालिफाइड (2020-21)
  •  नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन एस्ट्रोनॉमी (2019-20)
  •  नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन जूनियर साइंसेज (2017-18)


इसके अलावा अथर्व (दो वर्षीय इंटीग्रेटेड स्कूल प्रोग्राम, FIITJEE मुंबई सेंटर) मुंबई शहर के टॉपर बने, ब्रतिन (इंटेंसिव कॉन्टैक्ट प्रोग्राम,FIITJEE कोलकाता सेंटर) पश्चिम बंगाल राज्य के टॉपर हैं, गार्गी (टॉप रैंक एक्सटेंसिव क्लासरूम प्रोग्राम FIITJEE मुंबई सेंटर), सिद्धार्थ कालरा (चार साल के क्लासरूम प्रोग्राम,) ने जेईई मेन परीक्षा में एनटीए 100 स्कोर कर सफलता प्राप्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन


FIITJEE के छात्रों का यह बेहतरीन प्रदर्शन और यहां की बेहतरीन शिक्षा, फैकल्टी मेंबर व कई सालों के अनुभव को दर्शाता है। जिसकी वजह से FIITJEE पिछले कई दशकों से देश का सबसे विश्वसनीय शिक्षण संस्थान है। छात्रों की सफलता के बारे में बताते हुए FIITJEE पंजाबी बाग के सेंटर हेड, पार्थ हलदर का कहना है कि, “यह न सिर्फ FIITJEE बल्कि पूरे राज्य के लिए एक गौरव की बात है। मैं छात्रों के प्रदर्शन से गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं देता हूं। हमारी सेकेण्ड्री एजूकेशन में ढेरों खामियां है, जिसकी वजह से अक्सर स्कूलों में टॉप करने वाले छात्र जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। इसी बात को ध्यान में रखते हुए FIITJEE की शुरुआत की गई थी और अबतक FIITJEE अपने इस उद्देश्य में सफल रहा है। जिसका प्रमाण हमारे सफल छात्र हैं।”


साथ ही काव्या चोपड़ा कहती हैं कि,'' वास्तव में मैं राहत महसूस कर रही हूं। इस लक्ष्य को पाने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की थी। उसके बाद मुझे बेहतर स्कोरिंग का पूरा भरोसा था। मैं अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय FIITJEE को देना चाहती हूं। मैं मानती हूं कि FIITJEE के मार्गदर्शन के बगैर इस कठिन रास्ते को पार करना मेरे लिए मुमकिन नहीं था । क्योंकि मैं जेईई एडवांस में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हूं''।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed