फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE-Main April session exam dates extended students again did not get exam city out of four options

JEE Main 2023: जेईई-मेन अप्रैल की तिथियां बढ़ीं, विद्यार्थियों को फिर नहीं मिले चारों विकल्प में से परीक्षा शहर

Sun, 02 Apr 2023 03:24 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 02 Apr 2023 03:24 PM IST
सार

Jee Main 2023: एनटीए ने जेईई-मेन अप्रैल सेशन के परीक्षा शहर एवं परीक्षा की तिथियां बुधवार को जारी कर दी।

विज्ञापन
JEE-Main April session exam dates extended students again did not get exam city out of four options
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Jee Main April Exam 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन अप्रैल सेशन के परीक्षा शहर एवं परीक्षा की तिथियां बुधवार को जारी कर दी गई। नोटिफिकेशन के अनुसार जेईई-मेन की परीक्षा तिथियों के दिन बढ़ा दिए गए हैं, वहीं जेईई-मेन जनवरी की भांति ही विद्यार्थियों द्वारा दिए गए चारों ऑप्शन्स के अलावा भी परीक्षा शहर आवंटित कर दिए गए हैं। अब एडमिट कार्ड का इंतजार शुरू हो गया है, एक-दो दिन में एडमिट कार्ड रिलीज हो जाएंगे। 

विज्ञापन

जेईई-मेन अप्रैल परीक्षा के लिए 3 लाख 20 हजार नए विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। साथ ही लाखों स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिन्होंने जेईई-मेन जनवरी की परीक्षा देने के बाद दोबारा अप्रैल के लिए आवेदन किया है। एक अनुमान के अनुसार जनवरी जेईई-मेन के बराबर स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई-मेन अप्रैल परीक्षा जो कि पूर्व में 6 से 12 अप्रैल के मध्य आयोजित की जानी थी। परीक्षा तिथियां जारी होने के पश्चात अब जेईई-मेन परीक्षा 6 से  15 अप्रैल के मध्य संपन्न होगी, यानी परीक्षा के लिए दो दिन अतिरिक्त कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन

जेईई-मेन अप्रैल परीक्षा में  6, 8, 10, 11, 12, 13 एवं 15 अप्रैल  को बीई-बीटेक के लिए परीक्षा होगी। वहीं 12 अप्रैल को  बीआर्क के लिए परीक्षा होगी। परीक्षा अभी भी 7 दिन में ही संपन्न होगी। पूर्व में जारी किए गए कार्यक्रम में 13 एवं 15 अप्रैल को परीक्षा के लिए आरक्षित तिथियों में रखा गया था।

आहूजा ने बताया कि परीक्षा तिथियों के साथ-साथ परीक्षा शहर भी जारी किए गए हैं। परीक्षा शहरों में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स के परीक्षा शहर उनके आवेदन के दौरान भरे हुए चारों परीक्षा केन्द्रों के विकल्पों के अतिरिक्त परीक्षा शहर आवंटित किए गए हैं। ऐसे में ये विद्यार्थी बड़े असमंजस में दिखाई दे रहे हैं, कि इतने कम समय में वे उस परीक्षा शहर के अनुरूप आने-जाने की व्यवस्था कैसे करेंगे, जबकि पूर्व में ही स्टूडेंट्स अपने आवेदन के दौरान भरे हुए परीक्षा केन्द्र के अनुरूप आने-जाने के लिए मन बना चुके थे। अधिकांश स्टूडेंट्स ने अपने पहले और दूसरे परीक्षा शहर के विकल्प के अनुरूप व्यवस्था तक कर चुके थे। अब स्टूडेंट्स को अपने ओरिजनल आईडी प्रुफ, फोटोग्राफ को व्यवस्थित कर लेना चाहिए, क्योंकि परीक्षा केन्द्र में उन्हें अपने साथ मूल प्रमाण पत्रों को ले जाना होगा। 

विद्यार्थी जेईई-मेन की वेबसाइट पर दिए गए लॉगइन पर जाकर अपना एप्लीकेशन नम्बर एवं जन्म दिनांक की जानकारी भरकर एनटीए द्वारा जारी की गई इस सूचना को प्राप्त कर सकते हैं।

क्या करें स्टूडेंट्स

आहूजा ने बताया कि जिन स्टूडेंट्स को उनके आवेदन के दौरान भरे हुए चारों परीक्षा केन्द्रों के विकल्पों के अतिरिक्त परीक्षा शहर आवंटित कर दिए गए हैं। ऐसे में इन स्टूडेंट्स को एनटीए को अपनी इस परेशानी से अवगत करना चाहिए। पूर्व में जनवरी में भी कई स्टूडेंट्स को चारों भरे हुए परीक्षा शहर नहीं मिले थे और उन्होंने एनटीए को परेशानी से अवगत करवाया था। एनटीए द्वारा उन्हें नई परीक्षा तिथि एवं परीक्षा शहर आवंटित कर दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed