{"_id":"67fb70b379d21b4045063128","slug":"jee-main-answer-key-2025-last-chance-to-file-objection-on-jee-main-session-2-answer-key-register-now-2025-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JEE Main Answer Key 2025: जेईई मेन सत्र 2 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका, अभी करें दर्ज","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Main Answer Key 2025: जेईई मेन सत्र 2 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका, अभी करें दर्ज
Sun, 13 Apr 2025 01:43 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:43 PM IST
सार
JEE Main Session 2 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जेईई मेन सत्र 2 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया आज 13 अप्रैल 2025 रात 11:50 बजे समाप्त हो जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक आपत्ति दर्ज नहीं की है, उनके लिए यह आखिरी मौका है।
विज्ञापन
JEE Main Session 2 Answer Key
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main Session 2 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित जेईई मेन सत्र 2 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया आज 13 अप्रैल 2025 रात 11:50 बजे समाप्त हो जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक आपत्ति दर्ज नहीं की है, उनके लिए यह आखिरी मौका है।
आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर छात्र अपनी उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं और अगर किसी उत्तर में गलती लगती है, तो निर्धारित शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
एजेंसी ने उत्तर कुंजी के अलावा पीडीएफ प्रारूप में प्रश्न पत्र और प्रतिक्रिया पत्रक भी उपलब्ध कराया है। जिन आवेदकों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ वेबसाइट पर लॉग इन करके सामग्री देख सकते हैं। छात्रों के लिए 11 अप्रैल 2025 से लेकर 13 अप्रैल 2025 रात 11:50 बजे तक ऑब्जेक्शन विंडो आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ओपन की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर छात्र अपनी उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं और अगर किसी उत्तर में गलती लगती है, तो निर्धारित शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
एजेंसी ने उत्तर कुंजी के अलावा पीडीएफ प्रारूप में प्रश्न पत्र और प्रतिक्रिया पत्रक भी उपलब्ध कराया है। जिन आवेदकों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ वेबसाइट पर लॉग इन करके सामग्री देख सकते हैं। छात्रों के लिए 11 अप्रैल 2025 से लेकर 13 अप्रैल 2025 रात 11:50 बजे तक ऑब्जेक्शन विंडो आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ओपन की गई है।
विज्ञापन
जेईई एडवांस्ड 2025: 2 मई 2025 तक कर सकेंगे आवेदन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने 7 अप्रैल 2025 से जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड 2025 के लिए विदेशी नागरिकों और ओसीआई/पीआईओ (एफ) श्रेणी के छात्रों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने और जमा करने की अंतिम तिथि 2 मई 2025 निर्धारित की गई है। जेईई एडवांस्ड 2025 की सूचना पुस्तिका के अनुसार, इस श्रेणी के उम्मीदवार 5 मई 2025 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
JEE Main 2025 Answer Key Challenge: ऐसे करें उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज
अगर आप जेईई मेन 2025 सेशन 2 की उत्तर कुंजी में किसी उत्तर को लेकर असंतुष्ट हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं:- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर दिए गए नोटिफिकेशन सेक्शन में क्लिक करें।
- इसके बाद प्रश्नोत्तर आपत्ति आमंत्रण (Objection) लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा।
- लॉगिन के बाद आपके सामने उत्तर कुंजी से जुड़ी विंडो खुलेगी। अब उस प्रश्न का चयन करें जिस पर आप आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं।
- संबंधित दस्तावेज (यदि हों) अपलोड करें और प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
- सबमिट करने से पहले सभी जानकारी एक बार ध्यान से चेक करें, फिर अपना फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट करें।
कमेंट
कमेंट X