फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main and NEET exam pattern will not change in 2021

नहीं बदलेगा 2021 में जेईई मेन और नीट परीक्षा का तरीका

Wed, 18 Nov 2020 03:33 AM IST
Jeet Kumar सीमा शर्मा, नई दिल्ली।
सीमा शर्मा, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 18 Nov 2020 03:33 AM IST
विज्ञापन
JEE Main and NEET exam pattern will not change in 2021
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

देश के सभी इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन और नीट परीक्षा के तरीके में 2021 में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) का कहना है कि जेईई मेन की जनवरी में होने वाली परीक्षा की तारीख सीबीएसई की 12वीं कक्षा के परीक्षा कार्यक्रम के आधार पर तय होगी। यह तारीख अगले सप्ताह तक तय हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन



एनटीए महानिदेशक विनीत जोशी के मुताबिक, फिलहाल दोनों राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं जेईई मेन और नीट 2021 की परीक्षा पद्धति में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। दोनों परीक्षा के आयोजन में भी किसी प्रकार की कोई देरी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी ने कहा, सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा का परीक्षा कार्यक्रम तय कर लेने के बाद एनटीए भी उसके आधार पर ही अपनी दोनों प्रवेश परीक्षाओं की तारीख तय करेगा। इसके आधार पर जेईई मेन और नीट 2021 परीक्षा की अधिसूचना और आवेदन पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में बोर्ड और दोनों प्रवेश परीक्षाओं की तारीख अलग होने से छात्रों को तैयारी में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

जेईई मेन की जनवरी और अप्रैल में दोनों परीक्षाएं होंगी
बेशक कोविड-19 के चलते शैक्षणिक सत्र 2020-21 में देरी हुई है, लेकिन जेईई मेन 2021 की परीक्षाएं जनवरी और अप्रैल में दो बार हीं आयोजित होंगी। यदि प्रवेश परीक्षा पद्धति और पाठ्यक्रम में बदलाव करना होता तो एनटीए पहले ही इस संबंध में सूचना जारी कर चुका होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed