फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   atul maheshwari scholarship exam 2026 admit card issued download link examination date centers

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026: प्रवेश-पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड, पहले चरण की परीक्षा 18 अक्तूबर को

Thu, 15 Oct 2026 03:24 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 15 Oct 2026 03:24 AM IST
सार

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से संचालित होने वाली ये परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। आइए जानते हैं परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां और इसके सेंटर्स के बारे में। 

विज्ञापन
atul maheshwari scholarship exam 2026 admit card issued download link examination date centers
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से संचालित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 के लिए प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण की परीक्षा 18 अक्तूबर, 2026 को और दूसरे चरण की परीक्षा 25 अक्तूबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


आधा घंटा पहले पहुंचें विद्यार्थी
पात्र पाए गए सभी विद्यार्थियों को प्रवेश-पत्र का लिंक उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है। प्रवेश-पत्र में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान-पत्र या आधार कार्ड साथ लेकर आएं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र
लिंक https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2026 पर जाकर आप अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद दिखने वाले पहले खाने में वही मोबाइल नंबर डालें, जो आपने फॉर्म भरते समय दिया था। इसके बाद अपने नाम का चयन कर प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें। अगर आपको एसएमएस के जरिये भेजा जाने वाला एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक मोबाइल पर प्राप्त नहीं हुआ है या प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की असुविधा हो रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप ई-मेल आईडी foundation@amarujala.com पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सेंटरों पर 18 अक्तूबर को होगी परीक्षा
आगरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, अल्मोड़ा, अयोध्या (फैजाबाद), बागेश्वर, बाराबंकी, चंपावत, हाथरस, बरेली, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, चंडीगढ़, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, शामली, चंबा (हिमाचल),  ऊना, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), कुल्लू, वाराणसी, हल्द्वानी, हिसार, उधम सिंह नगर, ललितपुर, इटावा, जालौन, बांदा, फर्रुखाबाद, हरदोई,  झांसी, करनाल, लखनऊ, बहराइच, बिजनौर, फरीदाबाद, सीतापुर, सोनीपत, मथुरा, रोहतक, रेवाड़ी, झज्जर, नारनौल, सोलन, पिथौरागढ़, सिरमौर, रामपुर (हिमाचल प्रदेश) और गाजीपुर।


इन सेंटरों पर 25 अक्तूबर को होगी परीक्षा
अंबाला, अमरोहा, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बस्ती, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), बुलंदशहर, चंदौसी, देवरिया, धर्मशाला, गाजियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, गुरुग्राम, जम्मू, जींद, कैथल, कन्नौज, कानपुर, कर्णप्रयाग, कठुआ, कौशांबी, कोटद्वार, कुशीनगर, महाराजगंज, मंडी, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नई टिहरी, नोएडा, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर (उत्तर प्रदेश), रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र), सहारनपुर, शिमला, सिद्धार्थनगर, श्रीनगर (उत्तराखंड), सुल्तानपुर, ऊधमपुर और उत्तरकाशी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed