JEE Main 2023: जेईई मेन जनवरी सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
JEE Main 2023 Admit Card Out: जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड जारी हो गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक examinationservices.nic.in और jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main 2023 Admit Card Out: जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड जारी हो गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक examinationservices.nic.in और jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया है। एनटीए की ओर से जेईई मेन 2023 परीक्षा 24 जनवरी, 2023 से आयोजित की जाएगी। परीक्षा सिटी स्लिप 18 जनवरी को पहले ही जारी की जा चुकी है और पंजीकृत उम्मीदवार तदनुसार यात्रा की व्यवस्था कर सकते हैं। जेईई मेन सत्र-1 की परीक्षा 24 जनवरी, 2023 से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एडमिट कार्ड की जांच कर सकते हैं।
JEE Main 2023: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
-
एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। -
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। -
एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें। -
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
JEE Main 2023: दो सेशन में होनी है परीक्षा
जेईई मेन 2023 का पहला सत्र 24, 25, 28, 29, 30, 31 जनवरी और एक फरवरी को आयोजित किया जाएगा, जबकि आईआईटी जेईई मेन का दूसरा चरण 06, 08, 10, 11 और 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
JEE Main 2023: पेपर पैटर्न
पेपर 1 (बी.ई/बी.टेक) के लिए जेईई मेन परीक्षा में कुल 300 अंकों के लिए 90 एमसीक्यू होते हैं। B.Arch के लिए पेपर 2A में कुल 400 अंकों के लिए 82 प्रश्न होंगे और B.Plan के लिए पेपर 2B में कुल 400 अंकों के लिए 105 MCQ होंगे।
JEE Main 2023: शिफ्ट वार परीक्षा का समय
जेईई मेन परीक्षा 2023 दो पारियों में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट-1 की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट-2 की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी। वहीं, बी आर्क की परीक्षा दूसरी पारी में 28 जनवरी को होगी।
कमेंट
कमेंट X