फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jee Main Admit Card 2022 To Be Release Soon Know How to Download JEE Hall Ticket Date Time Here sarkari naukri

JEE Main Admit Card: कब जारी होगा जेईई मेन 2022 का प्रवेश पत्र, कैसे डाउनलोड कर सकेंगे, यहां जानें 

Fri, 03 Jun 2022 03:43 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 03 Jun 2022 03:43 PM IST
सार

JEE Main Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से JEE Mains 2022 परीक्षा का आयोजन 20 जून, 2022 से शुरू किया जाएगा। वहीं, परीक्षा 29 जून, 2022 को समाप्त होगी।

विज्ञापन
Jee Main Admit Card 2022 To Be Release Soon Know How to Download JEE Hall Ticket Date Time Here sarkari naukri
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी JEE Mains 2022 के लिए प्रवेश पत्र को जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। इसे डाउनलोड करने का लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिवेट कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस साल जेईई मेन्स के लिए सफलतापूर्वक अपना आवेदन किया था, वे अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट www.jeemain.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। हम इस खबर में आपको जेईई परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने का तरीका बताएंगे।

विज्ञापन

इन तारीखों को होगी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से JEE Mains 2022 परीक्षा का आयोजन 20 जून, 2022 से शुरू किया जाएगा। वहीं, परीक्षा 29 जून, 2022 को समाप्त होगी। परीक्षा देशभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस बार करीब 9 लाख उम्मीदवारों ने जेईई मेन परीक्षा, 2022 के लिए पंजीयन कराया है। यह देश की कुछ सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक जारी होंगे प्रवेश पत्र?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जेईई मेन के प्रवेश पत्र को जारी करने के लिए कोई भी आधिकारिक का एलान अब तक नहीं किया है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि प्रवेश पत्र जून महीने के दूसरे हफ्ते में जारी कर दिए जाएंगे। वहीं, एनटीए 7 जून, 2022 तक परीक्षा केंद्र के शहरों की सूची को जारी करेगा। उम्मीदवारों की सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र और परीक्षा से जुड़े किसी भी जानकारी या नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। 

विज्ञापन

प्रवेश पत्र पर मिलेगी ये जानकारियां
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुडे़ अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। 

कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार प्रवेश पत्र का लिंक एक्टिवेट होने के बाद नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के डाउनलोड कर सकते हैं-:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.jeemain.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे  JEE Main Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। 
  • अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed