फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main Admit Card 2022 Anytime Soon at jeemain.nta.nic.in Know How to Download JEE Hall Ticek Here

JEE Main Admit Card 2022: कब जारी होंगे जेईई मेन एडमिट कार्ड? जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका

Tue, 07 Jun 2022 07:54 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 07 Jun 2022 07:54 PM IST
सार

NTA JEE Mains 2022 Hall Tickets: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in से संयुक्त प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड को देख और डाउनलोड कर सकेंगे। पहले चरण के लिए जेईई मेन 2022 परीक्षा 20 जून, 2022 से शुरू होगी।

विज्ञापन
JEE Main Admit Card 2022 Anytime Soon at jeemain.nta.nic.in Know How to Download JEE Hall Ticek Here
Jee Main Admit Card 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NTA JEE Mains 2022 Hall Tickets: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा इस सप्ताह जेईई मेन 2022 के जून सत्र यानी पहले चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2022 (JEE Mains Admit Card)  जारी करने की उम्मीद है।

विज्ञापन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in से संयुक्त प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड को देख और डाउनलोड कर सकेंगे। पहले चरण के लिए जेईई मेन 2022 परीक्षा 20 जून, 2022 से शुरू होगी। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा पहले अप्रैल में आयोजित होने वाली थी, जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था। 

विज्ञापन

JEE Main 2022: अंतिम शेड्यूल भी जारी होगा

जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड के साथ ही एनटीए द्वारा जेईई मेन के लिए अंतिम शेड्यूल भी जारी करने की उम्मीद है। उम्मीदवार एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट--jeemain.nta.nic.in से सभी महत्वपूर्ण विवरण यानी एडमिट कार्ड, परीक्षा कार्यक्रम और परीक्षा केंद्र शहर की जांच, सूची जारी करने के बाद कर सकेंगे।
 

JEE Main Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, JEE Mains 2022 Hall Ticket/Admit Card पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  4. आपका जेईई मेन 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. हॉल टिकट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक अतिरिक्त प्रिंट आउट रखें।
  6. उम्मीदवार ध्यान रखें कि काउंसलिंग के दौरान जेईई मेन एडमिट कार्ड भी दस्तावेज के तौर पर काम आता है।
     
विज्ञापन

 

JEE Main 2022 दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2022 के सत्र-2 यानी दूसरे चरण की परीक्षाओं, जो कि जुलाई में होनी है, के लिए आवेदन पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार जेईई मेन परीक्षा 2022 के दूसरे चरण में शामिल होना चाहते हैं, वे जेईई मेन 2022 सेशन-2 के लिए 30 जून तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed