फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2026 Toppers List: 12 Score 100 Percentile, Category Wise Topper Names Out

JEE Main Topper List: जेईई मेंस की टॉपर लिस्ट जारी, 12 लोगों ने हासिल किए 100% अंक, इनमें 11 सामान्य श्रेणी के

Mon, 16 Feb 2026 07:31 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 16 Feb 2026 07:31 PM IST
सार

JEE Main Topper List 2026: जेईई मेन 2026 सत्र-1 में 12 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए। जनरल, ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के टॉपर्स के नाम और स्कोर जारी किए गए हैं। 68 अभ्यर्थियों का परिणाम अनुचित साधनों के कारण रोका गया है। टॉपर लिस्ट नीचे देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
JEE Main 2026 Toppers List: 12 Score 100 Percentile, Category Wise Topper Names Out
JEE Main 2026 Topper List - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main Topper List: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) 2026 सत्र-1 के पेपर-1 (बीई/बीटेक) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार कुल 12 अभ्यर्थियों ने 100 एनटीए स्कोर (100 पर्सेंटाइल) हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। राजस्थान से तीन और आंध्र प्रदेश से दो अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया। नीचे सभी श्रेणियों के टॉपर्स और उनके स्कोर की पूरी जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन

JEE Main Topper: 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 12 अभ्यर्थी

जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल पाने वाले अभ्यर्थियों के नाम इस प्रकार हैं:

 

क्रमांक अभ्यर्थी का नाम राज्य (योग्यता का राज्य)
1 श्रेयस मिश्रा दिल्ली (एनसीटी)
2 नरेंद्रबाबू गारी महित आंध्र प्रदेश
3 शुभम कुमार बिहार
4 कबीर छिल्लर राजस्थान
5 चिरंजीब कर राजस्थान
6 भावेश पात्रा ओडिशा
7 अनय जैन हरियाणा
8 अर्नव गौतम राजस्थान
9 पसाला मोहिथ आंध्र प्रदेश
10 माधव विराडिया महाराष्ट्र
11 पुरोहित निमय गुजरात
12 विवान शरद महिस्वारी तेलंगाना

 

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Main 2026 Toppers List: 12 Score 100 Percentile, Category Wise Topper Names Out
JEE Main 2026 Topper List - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

टॉपर्स लिस्ट पर सामान्य श्रेणी का कब्जा

टॉपर्स में अधिकतर छात्र सामान्य श्रेणी के हैं। 100 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 12 अभ्यर्थियों में से 11 अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी के हैं और एक अभ्यर्थी ओबीसी श्रेणी से है।

विज्ञापन

JEE Mains General Category Toppers: सामान्य श्रेणी की टॉपर लिस्ट

जनरल कैटेगरी में कुल 11 अभ्यर्थियों ने 100.0000000 एनटीए स्कोर प्राप्त किया। ये सभी वही अभ्यर्थी हैं जिन्होंने ओवरऑल 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। टॉपर्स के नाम इस प्रकार हैं:

 
क्रमांक अभ्यर्थी का नाम राज्य (योग्यता का राज्य)
1 श्रेयस मिश्रा दिल्ली (एनसीटी)
2 शुभम कुमार बिहार
3 कबीर छिल्लर राजस्थान
4 चिरंजीब कर राजस्थान
5 भावेश पात्रा ओडिशा
6 अनय जैन हरियाणा
7 अर्नव गौतम राजस्थान
8 पसाला मोहिथ आंध्र प्रदेश
9 माधव विराडिया महाराष्ट्र
10 पुरोहित निमय गुजरात
11 विवान शरद महिस्वारी तेलंगाना

 

JEE Main Toppers Category-Wise: यहां देखें श्रेणीवार टॉपर्स के नाम

जेईई मेन 2026 सत्र-1 के पेपर-1 (बीई/बीटेक) में विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है। जनरल-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी और PwBD श्रेणियों में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के नाम और उनके एनटीए स्कोर सार्वजनिक किए गए हैं। इन अभ्यर्थियों ने अपनी-अपनी श्रेणी में सर्वाधिक पर्सेंटाइल हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। नीचे श्रेणीवार टॉपर्स का विवरण दिया गया है।

 
श्रेणी अभ्यर्थी का नाम राज्य एनटीए स्कोर
Gen-EWS श्रेष्ठ जसोरिया राजस्थान 99.9992442
OBC-NCL नरेंद्रबाबू गारी महित आंध्र प्रदेश 100.000000
SC देवा श्रीवेद आंध्र प्रदेश 99.9992271
ST दक्ष सेहरा राजस्थान 99.9938620
PwBD अर्श जैन मध्य प्रदेश 99.9100843


जेईई मेन 2026 सत्र-1 रिजल्ट पीडीएफ यहां से देखें...

 

जेंडर वाइज कैसा रहा प्रदर्शन? देखें टॉपर्स के नाम


पुरुष (Male) टॉपर्स

  • पुरुष वर्ग में 12 अभ्यर्थियों ने 100.0000000 एनटीए स्कोर प्राप्त किया। ये सभी वही अभ्यर्थी हैं जिन्होंने ओवरऑल 100 पर्सेंटाइल हासिल किया।


महिला (Female) टॉपर

  • आशी ग्रेवाल - हरियाणा
  • एनटीए स्कोर: 99.9969766

68 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया

एनटीए ने जानकारी दी है कि 68 अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित नहीं किया गया है। ये अभ्यर्थी अनुचित साधनों (Unfair Means) के प्रयोग या पहचान सत्यापन में विसंगति के मामले में पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed