JEE Main 2025 Paper 2: जेईई मेन पेपर-2 की उत्तर कुंजी हुई जारी, फरवरी में इस तारीख तक आपत्ति कराएं दर्ज
JEE Main 2025 Paper 2 Answer Key: एनटीए ने जेईई मेन पेपर-2 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
JEE Main 2025 Paper 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज 15 फरवरी को संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 पेपर-2 बीआर्क और बीप्लानिंग परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है, जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2025 पेपर-2 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान 16 फरवरी, 2025 तक डेबिट, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। प्रसंस्करण शुल्क की रसीद के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। चुनौती के लिए शुल्क किसी अन्य मोड के माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। 16 फरवरी 2025 (रात 11:50 बजे) के बाद कोई चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।"
जेईई मेन 2025 बीआर्क, बीप्लानिंग की परीक्षाएं 30 जनवरी को हुई। परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित की गईं थी।
इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति
उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए सभी उम्मीदवारों को मौका मिला है। अभ्यर्थी जेईई मेन 2025 पेपर-2 आंसर की के खिलाफ 16 फरवरी तक आपत्तियां उठा सकेंगे। उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए गैर-वापसी योग्य शुल्क के रूप में प्रति आपत्ति 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
अंकन योजना इस प्रकार है:
जेईई मेन पेपर-2 में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) में प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक होते हैं, गलत उत्तरों के लिए एक अंक का दंड होता है। संख्यात्मक मूल्य वाले प्रश्न भी सही उत्तरों के लिए चार अंक देते हैं, जिसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता है। ड्राइंग टेस्ट में दो प्रश्न होते हैं, जिनका मूल्यांकन 100 अंकों में से किया जाता है।
उत्तर कुंजी ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
- इसके बाद, जेईई मेन सत्र 1 पेपर 2 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें
- अब जेईई मेन पेपर 2 बीआर्क/बीप्लानिंग अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उस पर क्लिक करें और उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें।
- आगे के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X