{"_id":"6791a673be11ee555c0f84a2","slug":"jee-main-2025-nta-announced-new-exam-date-for-bengaluru-centre-know-details-2025-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JEE Main 2025: जेईई मेन में पहले ही दिन तकनीकी खामी से 114 उम्मीदवारों की परीक्षा प्रभावित, नई डेट घोषित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Main 2025: जेईई मेन में पहले ही दिन तकनीकी खामी से 114 उम्मीदवारों की परीक्षा प्रभावित, नई डेट घोषित
Thu, 23 Jan 2025 07:47 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 23 Jan 2025 07:47 AM IST
सार
JEE Main 2025: जेईई मेन 2025 परीक्षा के पहले ही दिन तकनीकी खामी से छात्र परेशान हुए। जिसके चलते बेंगलुरु में एक परीक्षा केंद्र को बदलना पड़ा। कर्नाटक में तकनीकी खामी वाले सेंटर के 114 उम्मीदवारों की परीक्षा प्रभावित हुई।
विज्ञापन
JEE Main 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
JEE Main 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की जेईई मेन 2025 परीक्षा (JEE Main 2025) की तैयारियों का दावा पहले ही दिन गलत साबित हुआ। स्नातक इंजीनियरिंग दाखिले की जेईई मेन 2025 की परीक्षा के पहले ही दिन तकनीकी खामी से छात्र परेशान हुए। जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा 22 जनवरी को शुरू हुई।
एनटीए को पहले ही दिन तकनीकी खराबी के चलते बेंगलुरु में एक परीक्षा केंद्र को बदलना पड़ा। कर्नाटक में तकनीकी खामी वाले सेंटर के 114 उम्मीदवारों की परीक्षा प्रभावित हुई।
विज्ञापन
एनटीए को पहले ही दिन तकनीकी खराबी के चलते बेंगलुरु में एक परीक्षा केंद्र को बदलना पड़ा। कर्नाटक में तकनीकी खामी वाले सेंटर के 114 उम्मीदवारों की परीक्षा प्रभावित हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
28/29 जनवरी को फिर होगी परीक्षा
एनटीए द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि “परीक्षा केंद्र ईटैलेंट, (टीसी कोड- 40086), नंबर 3, बेलमार एस्टेट, नागासांद्रा मेन रोड, अमरावती लेआउट, नगरा बावी, नालागद्दरनाहल्ली, पीन्या बेंगलुरु, कर्नाटक में 22 जनवरी 2025 को जेईई (मुख्य) -2025 सत्र- I (शिफ्ट- I) परीक्षा के संचालन के दौरान तकनीकी खराबी के अपरिहार्य कारण से, 114 प्रभावित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा री-शेड्यूल की जाती है और 28/29 जनवरी 2025 को फिर से आयोजित की जाएगी।114 परीक्षार्थी दोबारा होंगे परीक्षा में शामिल
एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जेईई मेन 2025 की परीक्षा के लिए भारत समेत विदेशों में 15 शहरों में केंद्र बनाए गए हैं। कर्नाटक के एक सेंटर में तकनीकी दिक्कत आई है। इन छात्रों के लिए अब 28 और 29 जनवरी को दोबारा से परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए उन्हें दोबारा नए एडमिट कार्ड जारी होंगे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X