फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2024 session 2 registration last date today, Apply now at jeemain.nta.ac.in till 11 pm

JEE Main 2024: जेईई मेंस सत्र 2 के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी दिन, इस लिंक से अभी करें आवेदन

Sat, 02 Mar 2024 10:57 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 02 Mar 2024 10:57 AM IST
सार

JEE Main 2024 session 2: जेईई मेंस सत्र 2 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। परीक्षा 04 से 15 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएगी। आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
JEE Main 2024 session 2 registration last date today, Apply now at jeemain.nta.ac.in till 11 pm
jee main 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2024 session 2 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज, संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य सत्र 2  (JEE Mains 2024 Session 2) की पंजीकरण विंडो बंद करने वाली है। इंजीनियरिंग में प्रवेश के इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइटों jeemain.nta.ac.in और jeemain.ntaonline.in पर जाकर जाकर तुरंत आवेदन कर दें। जेईई मेंस का दूसरा सत्र 04 से 15 अप्रैल, 2024 तक 291 शहरों के लगभग 544 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

इन्हें नहीं करना है दोबारा आवेदन

ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने जेईई सत्र 1 पंजीकरण के दौरान दोनों सत्रों में उपस्थित होने का विकल्प चुना था, उन्हें दोबारा आवेदन जमा करने की जरूरत नहीं है। वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करने के लिए उसी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग कर सकते हैं।

एनटीए ने कहा है कि केवल उन्हीं छात्रों को नए सिरे से पंजीकरण कराना होगा जिन्होंने पहले आवेदन नहीं किया है।

JEE Mains 2024: कौन कर सकता है आवेदन?

जिन छात्रों ने 2022, 2023 में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा पास की है या 2024 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आवेदन करने के पात्र हैं। 

सत्र 1 की तरह, सत्र 2 में उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवारों को भी अपने डिजीलॉकर खाता नंबर, अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट आईडी (एबीसी आईडी) या पासपोर्ट नंबर, पैन कार्ड नंबर, या आधार नामांकन नंबर का उपयोग करके लॉगिन करने की अनुमति दी जाएगी।

जो आवेदक डिजीलॉकर या एबीसी आईडी का उपयोग करके पंजीकरण नहीं कराते हैं, उन्हें परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

जेईई मेन्स 2024 परीक्षा सत्र 2 के लिए आवेदन शुल्क

भारत में केंद्रों के लिए पेपर 1 या पेपर 2 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये और सामान्य महिला उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये है। जनरल-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए शुल्क 900 रुपये है और महिला उम्मीदवारों के लिए 800 है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी पुरुष और महिला श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क भारत में केंद्रों के लिए 500 रुपये है। शुल्क का भुगतान आज रात 11.55 बजे तक किया जा सकता है।

जेईई मेन्स 2024 परीक्षा सत्र 2 के लिए आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर जेईई मेन्स परीक्षा 2024 सत्र 2 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्वयं को पंजीकृत करें और खाते में लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed