JEE Mains 2024: जेईई मेन एडमिट कार्ड, परीक्षा शहर सूचना पर्ची पर क्या है अपडेट? जानें कब तक होगा जारी
JEE Mains 2024 Session 1: एनटीए जल्द ही जनवरी 2024 के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड, परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की तरफ से जनवरी 2024 के दूसरे सप्ताह में जेईई मेन के पहले सत्र की परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी की जाएगी। हालांकि, जेईई मेन्स 2024 का एडमिट कार्ड 20 जनवरी 2024 तक जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपना जेईई मेन एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
एनटीए ने परीक्षा अधिसूचना में बताया कि जेईई मेन के जनवरी सत्र के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा की वास्तविक तिथि से 3 दिन पहले प्रकाशित किए जाएंगे। इसका मतलब है कि एडमिट कार्ड अलग-अलग परीक्षा दिनों के लिए चरणों में जारी किए जाएंगे।
JEE MAIN 2024 एडमिट कार्ड और परीक्षा सिटी स्लिप
जेईई मेन जनवरी सत्र का एडमिट कार्ड उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड से पहले, एनटीए उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की सूचना पर्चियां जारी करेगा। परीक्षा शहर की पर्चियों में उन्हें अपने परीक्षा केंद्रों के स्थान के बारे में जानकारी दी जाएगी। जेईई मेन परीक्षा सिटी स्लिप जनवरी के दूसरे सप्ताह में जारी की जाएगी।
JEE Mian 2024 जेईई मेन परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की तरफ से जेईई मेन जनवरी सत्र 2024 परीक्षा 24 जनवरी से 01 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। जबकि जेईई मेन 2024 के दूसरे सत्र की परीक्षा 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X