JEE Main 2024: जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप - एडमिट कार्ड का इंतजार, 24 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा
JEE Main 2024: एनटीए जल्द ही जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की तरफ से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन्स 2024 के पहले सत्र के लिए परीक्षा शहर की जानकारी पर्ची जल्द ही जारी की जा सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि जेईई मेन सिटी स्लिप इसी हफ्ते जारी हो सकती है। हालांकि एनटीए की तरफ से अभी किसी भी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। जेईई मेन 2024 परीक्षा सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
जेईई मेन परीक्षा सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। प्रवेश पत्र परीक्षा की तारीख से 03 दिन पहले जारी किया जाएगा।
JEE Main 2024 परीक्षा तिथि
जेईई मेन परीक्षा 2024 24 जनवरी से 01 फरवरी तक आयोजित होने वाली है। जेईई मेन 2024 13 भाषाओं-अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।
JEE Main 2024 परीक्षा पैटर्न
जेईई मेन्स परीक्षा पैटर्न 2024 के अनुसार, परीक्षा 90 प्रश्नों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित प्रत्येक के 30 प्रश्न होंगे। इनमें 20 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के हैं, जबकि शेष 10 संख्यात्मक उत्तर होंगे। जेईई मेन 2024 परीक्षा 300 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X