फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2023 Session 2 results expected today know how to Download at jeemain.nta.nic.in

JEE Main 2023: आज जारी हो सकता है जेईई मेन के दूसरे सत्र का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Mon, 24 Apr 2023 11:19 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 24 Apr 2023 11:19 AM IST
सार

JEE Main 2023: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2023 सत्र 2 का रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। परीक्षा दे चुके छात्र परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
JEE Main 2023 Session 2 results expected today know how to Download at jeemain.nta.nic.in
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2023 Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2023 सत्र 2 का रिजल्ट आज यानी 24 अप्रैल 2023 को जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। परीक्षा दे चुके छात्र परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जेईई मेन सत्र 2 का परिणाम एक बार आउट होने के बाद एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक  वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) परिणामों के साथ जेईई मेन 2023 कट-ऑफ और टॉपर्स भी घोषित करेगी।

विज्ञापन

जेईई मेन की परीक्षा 300 अंकों की होती है, यदि विद्यार्थी 240 से 280 के मध्य अंक प्राप्त करता है तो उसे शीर्ष एनआईटी तिरुचि, वारंगल, सूरतकल, में सीएस यानी कंप्यूटर साइंस मिलने की संभावना बन सकती है। यदि स्टूडेंट्स के 220 से 240 अंक आते हैं तो शीर्ष तीन एनआईटी की सीएस के अलावा अन्य कोर ब्रांचेज एवं इलाहाबाद, जयपुर, कालीकट, राउरकेला एवं ट्रिपल आईटी इलाहाबाद की सीएस प्राप्त कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, यदि विद्यार्थी 180 से 220 अंक लाता है तो उपरोक्त सात एनआईटी की अन्य ब्रांचों के साथ-साथ भोपाल, कुरूक्षेत्र, सूरत, नागपुर, दिल्ली की सीएस कोर ब्रांचें एवं ट्रिपल आईटी जबलपुर, ग्वालियर, लखनऊ, गुवाहाटी की कोर ब्रांच प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

विद्यार्थी 150 से 180 के मध्य अंक लाने पर भोपाल, कुरूक्षेत्र, सूरत, नागपुर, दिल्ली की अन्य ब्रांचों के साथ एनआईटी जालंधर, हमीरपुर, दुर्गापुर, जमशेदपुर, शिबपुर, पटना, रायपुर, गोवा, सिल्चर की कोर ब्रांच एवं ट्रिपल आईटी वडोदरा, पुणे, सोनीपत, सूरत, नागपुर, भोपाल, तिरछी, रायपुर, कांचीपुरम, रांची, धारवाड़, अगरतला, कल्याणी में प्रवेश ले सकता है। 

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 19 अप्रैल को जेईई मेन्स 2023 अप्रैल सत्र की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले आवेदक 21 अप्रैल तक अंतरिम उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते थे।

ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • सबसे पहले जेईई मेन 2023 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

  • 'जेईई मेन्स 2023 सत्र 2 परिणाम' लिंक पर टैप करें।

  • आवश्यक क्रेडेंशियल्स भरें और फिर सबमिट पर टैप करें।

  • जेईई मेन 2023 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • अपने रिजल्ट को क्रॉस चेक करें और फिर उसे डाउनलोड कर लें।

  • अब इसका एक प्रिंट आउट लें और एक हार्डकॉपी भविष्य के संदर्भों के लिए सेव कर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed