JEE MAIN 2023 Session 2 Exam: कल से जेईई मेन सत्र-2 की परीक्षाएं शुरू, इन नियमों का रखना होगा ध्यान
JEE MAIN 2023 Session-2: जेईई मेन 2023 दूसरे चरण की परीक्षा कल यानी छह अप्रैल 2023 से शुरू होने जा रही है। इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश-परीक्षा के पहले दिन के लिए प्रवेश-पत्र एनटीए द्वारा जारी कर दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE MAIN 2023 Session-2 Exam: जेईई मेन 2023 दूसरे चरण की परीक्षा कल यानी छह अप्रैल 2023 से शुरू होने जा रही है। इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश-परीक्षा के पहले दिन के लिए प्रवेश-पत्र एनटीए द्वारा जारी कर दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी बताया गया है कि अब प्रत्येक परीक्षा दिवस के दो दिन पहले ही प्रवेश-पत्र जारी किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवार अपनी परीक्षा केंद्र सूचना पर्ची के आधार पर और ई-मेन पर मिलने वाली सूचना के अनुसार, निर्धारित समय से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लें।
पहले दिन छह अप्रैल को बीई-बीटेक के लिए परीक्षा से शुरुआत होगी। यह परीक्षा छह से 15 अप्रैल, 2023 तक चलेगी। इसके बीच 12 अप्रैल, 2023 को बीआर्क की परीक्षा होगी। बीई-बीटेक की परीक्षा प्रत्येक दिन सुबह की पारी में नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर की पारी में तीन बजे से शाम छह बजे के बीच में होगी। अप्रैल सेशन के लिए भारत में 315 परीक्षा शहर एवं विदेशों में 15 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
JEE MAIN 2023 Session-2: तीन लाख 20 हजार नए आवेदन
इस वर्ष अप्रैल परीक्षा के लिए कुल नौ लाख 40 हजार स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है। उनमें से तीन लाख 20 हजार ऐसे स्टूडेंट्स थे, जिन्होंने पहली बार अप्रैल परीक्षा के लिए आवेदन किया है। साथ ही करीब छह लाख 20 हजार स्टूडेंट्स जनवरी की परीक्षा देने के बाद पुनः अप्रैल परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं।
JEE MAIN 2023 Session-2: सिर्फ छह अप्रैल के प्रवेश-पत्र जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा शनिवार को एडमिट कार्ड रिलीज करने के साथ ही नोटिफिकेशन भी जारी किया गया। इसमें स्पष्ट किया गया है कि सोमवार को केवल छह अप्रैल को परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के ही प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। इस तिथि के बाद होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा दिन से दो दिन पूर्व जारी किए जाएंगे।
JEE MAIN 2023 Session-2: परीक्षा केंद्रों में आधा घंटे पहले बंद होगी एंट्री
इसके साथ ही, JEE Main में पहली बार भाग लेने वाले उम्मीदवारों को खास दिशा-निर्देशों को पालन करना होगा। जैसे कि विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से पांच मिनट पहले ही परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए और ध्यान रखें की परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों में एंट्री बंद कर दी जाएंगी। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए बार कोड रीडर के माध्यम से सीट और लैब आवंटित की जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों को थ्री-लेयर मास्क भी दिया जाएगा, जिसे विद्यार्थी को परीक्षा देते समय उपयोग करना अनिवार्य होगा।
कमेंट
कमेंट X