फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2023 Session 2 City Intimation Slip and Admit Card fake news viral NTA issues notice

JEE Main Session 2: जेईई सिटी इंटिमेशन स्लिप-प्रवेश पत्र के संबंध में फेक वीडियो वायरल, NTA ने जारी किया नोटिस

Wed, 29 Mar 2023 03:05 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 29 Mar 2023 03:05 PM IST
सार

JEE Main 2023 Session 2: जेईई मेन के दूसरे सत्र की सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हो रह हैं, जिसे लेकर एनटीए ने नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
JEE Main 2023 Session 2 City Intimation Slip and Admit Card fake news viral NTA issues notice
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2023 Session 2: जेईई मेन के दूसरे सत्र की सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हो रह हैं, जिनमें एडमिट कार्ड जारी होने की बात कही जा रही है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर फर्जी सूचनाओं के खिलाफ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें जेईई मेन के दूसरे सत्र की सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने का दावा किया जा रहा है। एनटीएन ने इस तरह की भ्रामक खबरों से छात्रों को बचने की सलाह दी है। एनटीए ने कहा कि छात्र और अभिभावक किसी भी वीडियो, यूट्यूब पर प्रसारित वीडियो पर ध्यान न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनटीए ने नोटिस में आगे कहा है कि छात्र जेईई मेन की किसी भी खबर की जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइटों jeemain.nta.nic.in या   nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। जेईई मेन के दूसरे सत्र के लिए एडमिट कार्ड, सिटी इंटिमेशन स्लिप इन्हीं आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन

JEE Main 2023 April Session परीक्षा छह से 12 अप्रैल तक

जेईई मेन अप्रैल सेशन की परीक्षा छह अप्रैल से 12 अप्रैल, 2023 के मध्य 10 शिफ्टों में संपन्न होगी। जेईई मेन अप्रैल सत्र की परीक्षा खत्म होने के बाद आंसर की और रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इसके बाद जेईई एडवांस्ड की आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। शीर्ष दो लाख 50 हजार ऑल इंडिया रैंक वाले स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ड में आवेदन के लिए पात्र होंगे।

JEE Advanced परीक्षा मई में होगी

इस वर्ष जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) परीक्षा आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) द्वारा चार मई, 2023 को आयोजित की जानी प्रस्तावित है। आईआईटी गुवाहाटी की ओर से जेईई एडवांस्ड के लिए परीक्षा केंद्र अप्रैल के आखिरी सप्ताह में एवं एडमिट कार्ड मई के प्रथम सप्ताह में जारी किए जाएंगे। इस वर्ष जेईई मेन परीक्षा के लिए गत वर्ष के मुकाबले करीब सवा लाख स्टूडेंट ज्यादा आवेदन कर चुके है।

JEE Main 2023 Session 2 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

  • जेईई मेन 2023 सत्र 2 पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण पूरा करने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें।

  • पंजीकरण के बाद, लॉग इन क्रेडेंशियल पंजीकृत ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे।

  • आवेदन पत्र को पूरा करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।

  • अब, आवश्यकतानुसार व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • ऑनलाइन मोड में जेईई मेन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • सत्र 2 के लिए जेईई मेन आवेदन पत्र 2023 जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed