फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   JEE Main 2023 Result For Paper 2 Expected Soon, Know How To Download Session 1 Scorecard

JEE Main 2023: जेईई मेन पहले चरण के कई विद्यार्थियों के परिणाम अभी भी अटके, अप्रैल सत्र के आवेदन भी होल्ड पर

Mon, 13 Feb 2023 12:22 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 13 Feb 2023 12:22 PM IST
सार

JEE Main 2023 Latest Updates: एनटीए द्वारा जनवरी सत्र की परीक्षा के परिणाम जारी होने के उपरांत भी अभी भी कई ऐसे विद्यार्थी सामने आ रहे हैं, जिनके परिणाम रोके हुए हैं और एनटीए द्वारा इन विद्यार्थियों को इनके रोके गए परिणाम के लिए कोई स्पष्टीकरण भी नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
JEE Main 2023 Result For Paper 2 Expected Soon, Know How To Download Session 1 Scorecard
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2023 Result Paper 2: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के जनवरी सेशन के परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत विद्यार्थियों को दूसरे चरण यानी अप्रैल सत्र की परीक्षा के आवेदन का इंतजार है। वहीं, एनटीए द्वारा जनवरी सत्र की परीक्षा के परिणाम जारी होने के उपरांत भी अभी भी कई ऐसे विद्यार्थी सामने आ रहे हैं, जिनके परिणाम रोके हुए हैं और एनटीए द्वारा इन विद्यार्थियों को इनके रोके गए परिणाम के लिए कोई स्पष्टीकरण भी नहीं दिया गया है। पूर्व में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया सात फरवरी से शुरू होनी थी, जो कि सात मार्च तक चलती, परंतु अभी तक आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। 

विज्ञापन

JEE Main 2023 Paper 2 Result जल्द जारी करे एनटीए

पूर्व में भी रिजल्ट जारी होने वाले दिन भी कई विद्यार्थियों के परिणाम रोकने की शिकायत आई थी, इसके बाद देर रात उनके परिणाम जारी कर दिए गए थे। परंतु अभी तक भी कई विद्यार्थी परिणामों के अटके हुए हैं। करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि ऐसा माना जा सकता है कि अप्रैल के आवेदन में प्रक्रिया शुरू होने में देरी का कारण पहले चरण यानी जनवरी सत्र के पूरे परिणाम जारी नहीं होना है। एनटीए को इन विद्यार्थियों को ई-मेल के माध्यम से इनके रोके गए परिणामों का कारण बताकर जल्द परिणाम जारी करने चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Main Paper 2 Result 2023 को ऐसे करें चेक

जेईई मेन पेपर 2 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को जनवरी सत्र के लिए अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। सत्र-1 के लिए जेईई मेन पेपर-2 परिणाम 2023 की जांच कैसे करें, यह जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों को देखें -

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 1- एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 2- होम पेज पर, नीचे स्क्रॉल करें और JEE MAIN 2023 पेपर 2 - BArch/ BPlan के परिणाम लिंक पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 3- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 4- स्क्रीन पर एक नया लॉग इन पेज दिखाई देगा।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 5- अब, आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 6- जेईई मेन पेपर 2 सत्र 1 का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
विज्ञापन

JEE Main 2023 कम पर्सेंटाइल वाले विद्यार्थियों के लिए ये हैं विकल्प

आहूजा के अनुसार जनवरी जेईई मेन परिणाम घोषित होने के उपरांत ऐसे विद्यार्थी जिनका पर्सेंटाइल कम है और उन्हें एनआईटी, ट्रिपल आईटी में प्रवेश लेने की संभावना नहीं है। उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। ये विद्यार्थी समकक्ष अच्छे इंजीनियरिंग संस्थानों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

स्टूडेंट्स एनआईटी के अलावा कुछ प्रमुख संस्थान जैसे बिट्स पिलानी, वीआईटी वैल्लोर, मणिपाल मैंगलुरु, आईपीयू दिल्ली, अमृता चैन्नई, एसआरएम चैन्नई, जामिया दिल्ली, क्यूसेट केरला, एएमयू अलीगढ़, कॉमेडके कर्नाटक, यूपीईएस देहरादून, सीएमआई चैन्नई, एनमेट मुम्बई, आईएसआई कोलकाता, ट्रिपल आईटी हैदराबाद, एलपीयू आदि से भी इंजीनियरिंग डिग्री हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स अपने-अपने स्टेट के इंजीनियरिंग संस्थानों के लिए भी अलग से आवेदन कर सकते हैं।

कई कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो कुछ में जल्द शुरू होने वाली है। कुछ इंजीनियरिंग संस्थानों ने अपनी प्रवेश परीक्षाएं अप्रैल माह में रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed