फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2023 Registration Process based on Four parts know what is State Code of Eligibility

JEE Main 2023: चार चरणों में पूरी हो रही जेईई मेन की आवेदन प्रक्रिया, जानें स्टेट कॉड ऑफ एलिजिबिलिटी का मतलब

Sat, 24 Dec 2022 12:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 12:35 PM IST
सार

JEE Main 2023: एनटीए की वेबसाइट पर आवेदन के दौरान प्रथम चरण में विद्यार्थी को जेईई मेन वेबसाइट पर स्वयं का नाम, पता, जन्म दिनांक, मोबाइल नंबर, ई मेल आईडी एवं पासवर्ड डालकर लॉग इन पंजीकरण करना होता है।

विज्ञापन
JEE Main 2023 Registration Process based on Four parts know what is State Code of Eligibility
जेईई मेन 2023 - फोटो : Freepik

विस्तार

JEE Main 2023 Registration Process State Code of Eligibility: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चार चरणों में संपन्न की जा रही है। एनटीए की वेबसाइट पर आवेदन के दौरान प्रथम चरण में विद्यार्थी को जेईई मेन वेबसाइट पर स्वयं का नाम, माता-पिता का नाम, जेंडर, जन्म दिनांक, पहचान पत्र संख्या, मोबाइल नंबर, ई मेल आईडी, स्वयं का पता एवं पासवर्ड डालकर लॉग इन पंजीकरण करना होता है। इसके बाद विद्यार्थी को जेईई मेन के लिए आवेदन पंजीकरण संख्या प्राप्त होगी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : JEE Main 2023: जेईई मेन बोर्ड पात्रता से लाखों छात्र प्रभावित, कम प्राप्तांक वालों को सुधार का मौका भी नहीं

विज्ञापन

JEE Main 2023 Registration दूसरे एवं तीसरे चरण की ये है प्रक्रिया

इसके बाद दूसरे चरण में विद्यार्थी को नेशनलिटी, स्टेट कॉड ऑफ एलिजिबिलिटी, कैटेगिरी, परीक्षा केंद्र एवं कक्षा 10वीं व 12वीं की समस्त जानकारी भरनी होगी। उम्मीदवार यहां पर स्टेट कॉड ऑफ एलिजिबिलिटी में उसी स्टेट का भरें, जहां से उन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है एवं इंप्रूवमेंट देने वाले विद्यार्थी इस कॉलम में उस स्टेट को भरें, जहां से उन्होंने प्रथम बार 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके उपरांत तृतीय चरण में विद्यार्थी को स्वयं का फोटोग्राफ एवं सिग्नेचर, कैटेगिरी संबंधित दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे। 

यह भी पढ़ें : JEE Mains 2023: अब तक 2.40 लाख छात्रों ने किया आवेदन, नई पात्रता से एनआईटी में दाखिला मुश्किल, आईआईटी में आसान

JEE Main 2023 Registration कंफर्मेशन पेज की चार प्रतियां सुरक्षित रखें

उपरोक्त तीनों चरणों के बाद चौथे चरण में विद्यार्थी को परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, पेटीएम आदि से करना होगा। परीक्षा शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी कैटेगिरी के छात्रों के लिए 1000 रुपये, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी कैटेगिरी के लिए छात्राओं 800 रुपये, एससी-एसटी एवं शारीरिक विकलांग एवं के लिए 500 रुपये निर्धारित है। परीक्षा शुल्क का भुगतान कर विद्यार्थी कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल सकेंगे। विद्यार्थी इस कंफर्मेशन पेज की चार प्रतियां अपने पास अवश्य रखें। 

यह भी पढ़ें : Board Exam 2023: एक करोड़ छात्रों को बोर्ड एग्जाम डेटशीट का इंतजार; जानें कहां-कब होंगी बोर्ड परीक्षाएं?

विज्ञापन

JEE Main 2023 Registration कैटेगिरी दस्तावेज न होने पर देना होगा डिक्लेरेशन

गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष विद्यार्थियों से आवेदन के दौरान कैटेगिरी संबंधित दस्तावेज भी मांगे गए हैं, इसे लेकर विद्यार्थियों परेशान न हो। ओबीसी एवं ईडब्लूएस के ऐसे स्टूडेंट्स जिनके पास अभी एक जनवरी, 2023 के बाद का कैटेगिरी सर्टिफिकेट नहीं है उन्हें कैटेगिरी सर्टिफिकेट के कॉलम में आवेदन के दौरान इंफोर्मेशन बुलेटिन में दिए गए डिक्लेरेशन फॉर्मेट को भरकर स्कैन कर अपलोड करना होगा। जिससे विद्यार्थियों को काउंसलिंग में सीट आवंटन पर कैटेगिरी सर्टिफिकेट दस्तावेज देने तक का समय मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें : JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस्ड में बोर्ड के टॉप-20 पर्सेंटाइल को मिलेगा मौका, जानें आवेदन और परीक्षा तिथियां

JEE Main 2023 अप्रैल सेशन के लिए दोबारा करना होगा आवेदन

विद्यार्थियों को जेईई-मेन के दूसरे सेशन के लिए दोबारा आवेदन करना होगा जिसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से उन्हें सात फरवरी से सात मार्च तक का समय दिया जाएगा, अभी विद्यार्थी केवल जनवरी सेशन की परीक्षा के लिए ही आवेदन कर सकते है। 

यह भी पढ़ें : JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस्ड का इंफोर्मेशन बुलेटिन जारी, आईआईटी गुवाहाटी करवाएगी परीक्षा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed