JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस्ड का इंफोर्मेशन बुलेटिन जारी, आईआईटी गुवाहाटी करवाएगी परीक्षा
Joint Entrance Examination (JEE) Advanced 2023: जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए गुरुवार को इंफोर्मेशन बुलेटिन जारी कर दिया गया। परीक्षा चार जून को दो पारियों में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे के मध्य होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT JEE Advanced 2023: जेईई मेन के आवेदन शुरू होने के बाद अब जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए गुरुवार को इंफोर्मेशन बुलेटिन जारी कर दिया गया। इस वर्ष आईआईटी गुवाहाटी परीक्षा की आयोजक होगी। परीक्षा चार जून को दो पारियों में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे के मध्य होगी। इस परीक्षा के माध्यम से देश की 23 आईआईटी की 16 हजार 580 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
JEE Advanced 2023: आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से होगी शुरू
आईआईटी गुवाहाटी द्वारा जारी किए गए इंफोर्मेशन बुलेटिन के अनुसार जेईई एडवांस्ड की आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल, 2023 से चार मई, 2023 के मध्य होगी। परीक्षा के प्रवेश-पत्र 29 मई को जारी किए जाएंगे। परीक्षा चार जून को देश के 216 परीक्षा शहरों में कंप्यूटर बेस्ड मोड पर करवाई जाएगी।
JEE Advanced 2023: परीक्षा के बाद क्या होगा?
परीक्षा के बाद कैंडिडेड रिस्पॉन्स नौ जून को जारी किए जाएंगे तथा ऑनलाइन प्रोविजनल आंसर-की 11 जून, 2023 को जारी की जाएगी। आंसर की पर फीडबैक 12 जून, 2023 तक लिए जाएंगे। फाइनल आंसर-की व रिजल्ट 18 जून को जारी किया जाएगा। जोसा काउंसलिंग 19 जून, 2023 से शुरू होगी। इंफोर्मेशन बुलेटिन में इस वर्ष विदेश में परीक्षा के आयोजन की जानकारी नहीं दी गई है।
JEE Advanced 2023: जेईई-मेन एआईआर 29 अप्रैल तक होगी जारी
जेईई एडवांस्ड की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 अप्रैल, 2023 से प्रारंभ होगी, ऐसे में जेईई मेन का दोनों सेशन का परिणाम एवं एआईआर 29 अप्रैल, 2023 तक घोषित करनी होगी, क्योंकि जेईई मेन द्वारा सभी कैटेगरी मिलाकर शीर्ष चुने गए 2.50 लाख विद्यार्थी जेईई एडवांस्ड के लिए पात्र घोषित किए जाएंगे, जिसमें सामान्य श्रेणी के 1,01250, ईडब्ल्यूएस के 25 हजार, ओबीसी 67500, एससी के 35500, एसटी के 18750 विद्यार्थी शामिल होंगे। इस वर्ष भी छात्राओं को 20 प्रतिशत फीमेल पूल से सुपरन्यूमेरेरी सीटें मिलाकर सीट आवंटन की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X