फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2023 January Session-1 Exam Admit Card Updates NTA withholds candidature

JEE Main 2023: कई छात्रों के परीक्षा से एक दिन पूर्व भी जारी नहीं हुए एडमिट कार्ड, बदल रहे परीक्षा शहर व तिथि

Mon, 23 Jan 2023 11:22 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 23 Jan 2023 11:22 PM IST
सार

JEE Main 2023 January Session-1 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। हालांकि, कई विद्यार्थी ऐसे हैं जिनके प्रवेश-पत्र परीक्षा के एक दिन पहले तक जारी नहीं हुए हैं। उन्हें अपने परीक्षा केंद्र की उचित जानकारी नहीं मिल पाई है। 

विज्ञापन
JEE Main 2023 January Session-1 Exam Admit Card Updates NTA withholds candidature
JEE Main 2023 Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NTA JEE Main 2023 January Session-1 Exam: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन (JEE Main) 2023 मंगलवार, 24 जनवरी से शुरू होने जा रही है। परीक्षा देश के 290 और विदेश में 18 शहरों में आयोजित की जा रही है। इसके लिए 9.15 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। हालांकि, कई विद्यार्थी ऐसे हैं जिनके प्रवेश-पत्र परीक्षा के एक दिन पहले तक जारी नहीं हुए हैं। उन्हें अपने परीक्षा केंद्र की उचित जानकारी नहीं मिल पाई है।  

विज्ञापन

JEE Main एकाधिक आवेदन पत्र भरने वालों की उम्मीदवारी रोकी

दरअसल, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2023 जनवरी सत्र के लिए एकाधिक आवेदन पत्र भरने वाले छात्रों की उम्मीदवारी को रोक दिया है। इन उम्मीदवारों को 24 जनवरी और 25 जनवरी, 2023 को होने वाली जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं है। एनटीए की सूचना के अनुसार, ऐसे उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को रोक कर रखा गया है और उनके आवेदनों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : JEE Main 2023: जेईई मेन पहले चरण की परीक्षा कल से, इन बातों का रखना होगा ध्यान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Main परीक्षा केंद्र में बदलाव के लिए किया था आवेदन

विद्यार्थियों का कहना है कि उन्हें फाइनल एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ है। पूर्व में जब परीक्षा शहर जारी किए गए तो उसमें चारों विकल्पों में भरे गए परीक्षा शहर नहीं थे, ऐसे में एनटीए को ई-मेल कर जानकारी दी। इसके बाद अभी तक एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए हैं। इस संबंध में एनटीए ने विद्यार्थियों को ई-मेल के जरिए जानकारी दी है, जिसमें बताया कि विद्यार्थियों द्वारा भरे गए विकल्पों में से किसी एक शहर में परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। 

 

विज्ञापन

JEE Main बोर्ड परीक्षाओं से टकराव वालों के लिए बदलाव

साथ ही कुछ विद्यार्थियों को जिनकी बोर्ड परीक्षाएं एवं प्रैक्टिकल एग्जाम जेईई मेन परीक्षा से टकरा रहे थे, उनको नई परीक्षा तिथि के संबंध में ई-मेल द्वारा सूचित किया गया है। परंतु ऐसे विद्यार्थी जिनको उनकी भरे हुए परीक्षा शहरों में से ही परीक्षा देने के लिए पूर्व में जानकारी दी गई है, इनमें से भी कई विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी नहीं हुए हैं, उन्हें जल्द जानकारी देने के लिए कहा गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में विद्यार्थी जेईई मेन एनटीए द्वारा परीक्षा प्रबंधन को लेकर विरोध में है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed