फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2023 Exam Application Eligibility Board Exam Criteria for droppers and freshers

JEE Main 2023: जेईई मेन बोर्ड पात्रता से लाखों छात्र प्रभावित, कम प्राप्तांक वालों को सुधार का मौका भी नहीं

Wed, 21 Dec 2022 07:29 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 21 Dec 2022 07:29 PM IST
सार

JEE Main 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2023 के पहले सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभी तक करीब डेढ़ लाख से अधिक स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके हैं हालांकि पिछले दो-तीन दिन में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या घटी है।

विज्ञापन
JEE Main 2023 Exam Application Eligibility Board Exam Criteria for droppers and freshers
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन 2023 के पहले सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभी तक करीब डेढ़ लाख से अधिक स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके हैं हालांकि पिछले दो-तीन दिन में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या घटी है। ऐसा माना जा रहा है कि स्टूडेंट्स नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के बोर्ड पात्रता प्रतिशत को लेकर स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई एडमिशन के नोटिफिकेशन के बाद बोर्ड पात्रता को लेकर बवाल मचना शुरू हो गया है। देश में लाखों विद्यार्थी ऐसे सामने आ रहे हैं जो बोर्ड पात्रता पूरी नहीं कर पा रहे हैं और ऐसे में उन्हें आईआईटी व एनआईटी जैसे समकक्ष संस्थानों में प्रवेश से वंचित होना पड़ेगा।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : JEE Main 2023 Exam Date: जेईई मेन परीक्षा तारीखों का एलान, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

JEE Main 2023: बड़ी संख्या में विद्यार्थी आवेदन से वंचित

इंजीनियरिंग करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि आवेदकों की संख्या धीमी गति से बढ़ रही है लेकिन सैकड़ों स्टूडेंट्स ऐसे भी हैं जिन्होंने असमंजस के बावजूद आवेदन किया है। उनकी मांग है कि तीन वर्षों से जो बोर्ड पात्रता में छूट दी जा रही थी उसे इस वर्ष भी जारी रखी जाए। यदि बोर्ड परीक्षा की पात्रता 75 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के लिए 65 प्रतिशत लागू की जाती है तो इसे एक वर्ष पहले सूचित किया जाए। वहीं, संबंधित बोर्ड में टॉप-20 पर्सेंटाइल को बोर्ड पात्रता में शामिल नहीं करने से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी आवेदन से वंचित रह गए हैं। 

यह भी पढ़ें : Year Ender: जेईई मेन के पैटर्न में हुए बड़े बदलाव, 2021 में चार तो 2022 में सिर्फ दो चरणों में हुई परीक्षा
 

JEE Main 2023: यूपी, बिहार समेत कई बोर्डों के छात्र प्रभावित

जेईई-मेन के इंफोर्मेशन बुलेटिन में दी गई एनआईटी, ट्रिपल आईटी प्रवेश के लिए बोर्ड पात्रता से लाखों स्टूडेंट्स प्रभावित हो रहे हैं। देश में कई बड़े बोर्ड ऐसे हैं जिनकी टॉप-20 पर्सेंटाइल ऐसे हैं जिनकी कट ऑफ 75 प्रतिशत से कम रहती है। इसमें बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, नेशनल ओपन स्कूल बोर्ड, गुजरात, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड, असम व छत्तीसगढ़ शामिल हैं। इन बोर्ड की टॉप-20 पर्सेंटाइल 65 से 74 प्रतिशत के मध्य रहती थी। ऐसे में इस वर्ष ये हजारों विद्यार्थी असमंजस में हैं, यदि टॉप-20 पर्सेंटाइल का लाभ दिया जाता तो शायद ये छात्र आवेदन के योग्य हो जाते।


यह भी पढ़ें : JEE Main Notification Out: जेईई मेन 2023 की अधिसूचना जारी, जनवरी में होगी परीक्षा, आवेदन शुरू

JEE Main 2023: बोर्ड इंप्रूवमेंट का मौका भी निकल चुका

जेईई-मेन देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है, जिसमें करीब 11 लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा परीक्षा तिथियों के करीब एक माह पहले नोटिफिकेशन जारी किया गया है और स्टूडेंट्स की बात सुनने के लिए भी तैयार नहीं। इसके अलावा जो स्टूडेंट्स इस वर्ष कक्षा 12वीं में उत्तीर्ण हुए हैं, उनके लिए भी बोर्ड इंप्रूवमेंट का मौका निकल चुका है। ऐसे में हजारों स्टूडेंट्स असमंजस में हैं और शिक्षा मंत्रालय को इस असमंजस को दूर करना चाहिए। इस संबंध में स्पष्टीकरण देना चाहिए कि बोर्ड टॉप-20 पर्सेंटाइल जोड़ी जाएगी या नहीं तथा 75 प्रतिशत बोर्ड प्राप्तांकों की स्थिति क्या रहेगी। 

यह भी पढ़ें : NEET UG CUET UG 2023: जेईई मेन के बाद नीट यूजी, सीयूईटी यूजी की तारीखों का एलान, एनटीए का परीक्षा कैलेंडर जारी 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed