😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
Year Ender 2022 JEE Main Major Changes JEE Mains Exam Pattern JEE Mains Exam Four to Two Session
{"_id":"63a0902577b7626ee3349190","slug":"year-ender-2022-jee-main-major-changes-jee-mains-exam-pattern-jee-mains-exam-four-to-two-session","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Year Ender: जेईई मेन के पैटर्न में हुए बड़े बदलाव, 2021 में चार तो 2022 में सिर्फ दो चरणों में हुई परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Year Ender: जेईई मेन के पैटर्न में हुए बड़े बदलाव, 2021 में चार तो 2022 में सिर्फ दो चरणों में हुई परीक्षा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:47 PM IST
सार
Year Ender JEE Main 2022 : जहां 2021 में जेईई परीक्षाओं का आयोजन भी अलग-अलग चार चरणों में हुआ था और कई बार इन्हें टालना पड़ा था। वहीं, इसके बाद 2022 में जेईई मेन परीक्षा का आयोजन सिर्फ दो चरणों में किया गया।
विज्ञापन
1 of 4
जेईई मेन में हुए बदलाव
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Year Ender JEE Main 2022: बीते साल 2021 की तरह ही साल 2022 भी शिक्षा के क्षेत्र में अहम बदलावों का गवाह बना है। 2022 में जेईई मेन (JEE Main) परीक्षा को लेकर भी काफी बदलाव देखने को मिले। 2021 में परीक्षाओं पर कोरोना का साया मंडराया रहा। वहीं, 2022 में कोरोना काल के बाद परीक्षाएं हुईं। जहां 2021 में जेईई परीक्षाओं का आयोजन भी अलग-अलग चार चरणों में हुआ था और कई बार इन्हें टालना पड़ा था। वहीं, इसके बाद 2022 में जेईई मेन परीक्षा का आयोजन सिर्फ दो चरणों में किया गया।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई (JEE) देशभर के प्रमुख शिक्षा संस्थानों के इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा दो तरह की होती है। देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों में जेईई मेन के आधार पर दाखिले होते हैं तो वहीं उच्चतम संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपल आईटी में जेईई एडवांस की रैंक के आधार पर प्रवेश मिलते हैं।
2 of 4
JEE MAIN 2021
- फोटो : अमर उजाला
JEE Main 2021 में कई बार टालनी पड़ी थी परीक्षा
जहां बीते साल यानी 2021 में जेईई परीक्षा का आयोजन चार चरणों फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में निर्धारित किया गया था। हालांकि, अप्रैल और मई सत्र की परीक्षाएं कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गईं थीं और इन्हें बाद में आयोजित किया गया। उम्मीदवारों के द्वारा चारों चरणों में प्राप्त प्राप्तांकों में से सर्वश्रेष्ठ प्राप्तांकों के आधार पर ही एनटीए द्वारा फाइनल रैंक लिस्ट तैयार की गई।
3 of 4
जेईई मेन 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
JEE Main 2022 में जून और जुलाई में हुई थी परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से पहले चरण के लिए परीक्षा 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून, 2022 को आयोजित की गई थी। पहले दिन बी आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम के लिए दो शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके बाद 24 जून से 30 जून, 2022 तक बीटेक व बीई पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा हुई थी। इसके बाद जेईई मेन दूसरे चरण यानी जुलाई अटेम्प्ट की परीक्षा 25 जुलाई से 30 जुलाई, 2022 के मध्य प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में संपन्न हुई थी, जिसमें छह लाख 29 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
JEE Main Exam
- फोटो : सोशल मीडिया
JEE Main Exam प्रश्न-पत्र हिंदी, अंग्रेजी सहित 13 भाषाओं में
वहीं, नई शिक्षा नीति की सिफारिशों को ध्यान रखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई परीक्षा के प्रश्न-पत्रों में क्षेत्रीय भाषाओं को भी शामिल किया गया। प्रमुख भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी के अलावा असमी, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू में पेपर तैयार किए गए। सभी क्षेत्रीय भाषाओं के साथ प्रश्न अंग्रेजी भाषा में भी था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X