फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2022 Session 2 Answer Key Out on jeemain.nta.nic.in Check Question Paper Response Sheet JEE Results

JEE Main 2022: एनटीए ने जारी की जेईई मेन सेशन 2 की आंसर की, प्रश्न-पत्र और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स भी जारी

Thu, 04 Aug 2022 10:37 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 04 Aug 2022 10:37 AM IST
सार

JEE Main 2022 Session 2 Answer Key Out: जेईई मेन दूसरे चरण यानी जुलाई अटेम्प्ट की परीक्षा 25 से 30 जुलाई के मध्य प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में संपन्न हुई थी, जिसमें 6 लाख 29 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत थे।  

विज्ञापन
JEE Main 2022 Session 2 Answer Key Out on jeemain.nta.nic.in Check Question Paper Response Sheet JEE Results
JEE Main Session 2 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2022 Session 2 Answer Key, Question Paper Response Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के दूसरे अटेम्प्ट के प्रश्न-पत्र, प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी कर दिए गए हैं। जेईई मेन दूसरे चरण यानी जुलाई अटेम्प्ट की परीक्षा 25 से 30 जुलाई के मध्य प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में संपन्न हुई थी, जिसमें 6 लाख 29 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत थे।  

विज्ञापन

JEE Main 2022 Result 06 अगस्त को होगा जारी

जेईई मेन एग्जाम पूर्णत: कम्प्यूटर बेस्ड होने के कारण एनटीए द्वारा पारदर्शिता दिखाते हुए विद्यार्थियों के प्रश्न-पत्र व रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स के साथ जेईई मेन जून के सभी प्रश्न-पत्रों की प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। इसके साथ कि अब जेईई मेन की आल इंडिया रैंक व सेशन-2 का एनटीए स्कोर एवं जेईई एडवांस्ड की पात्रता 06 अगस्त को घोषित की जा सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई एडवांस्ड 07 अगस्त से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

इसके उपरांत 07 अगस्त से 11 अगस्त के मध्य जेईई एडवांस्ड के लिए फॉर्म फिलिंग शुरू हो जाएगी। साथ ही जेईई मेन 2022 के परिणाम के आधार पर चुने हुए शीर्ष 2.50 लाख विद्यार्थी जेईई एडवांस्ड 2022 के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन आईआईटी बॉम्बे की ओर से किया जाएगा। 
 

विज्ञापन

पांच अगस्त को शाम पांच बजे तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

विद्यार्थियों को आंसर की को चैलेंज करने का मौका भी दिया गया है। इस संदर्भ में एनटीए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार विद्यार्थी पांच अगस्त को शाम पांच बजे तक आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं। वे प्रश्न-पत्र एवं रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स भी डाउनलोड कर सकते हैं। करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि उम्मीदवार जेईई मेन वेबसाइट पर दिए विकल्प पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड अथवा जन्म तिथि भरकर अपना प्रश्न-पत्र एवं रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed