फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   JEE Main 2022 Round 1 Application Process Ends April 25 on jeemain.nta.nic.in

JEE Main 2022: जेईई मेन पहले चरण के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

Mon, 25 Apr 2022 12:13 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 12:13 PM IST
सार

JEE Main 2022 Round 1: जेईई मेन 2022 जून और जुलाई में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2022 का पहला सत्र जहां 20 जून से 29 जून के बीच आयोजित किया जाएगा, वहीं, दूसरा सत्र 21 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित होगा।

विज्ञापन
JEE Main 2022 Round 1 Application Process Ends April 25 on jeemain.nta.nic.in
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2022 Round 1: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य सत्र-1 आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 25 अप्रैल, 2022 को बंद कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं और अभी तक आवेदन नहीं किए हैं तो सोमवार को जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। 

विज्ञापन

इन तारीखों पर होगी जेईई मेन परीक्षा

एनटीए ने कहा कि जेईई मेन 2022 जून और जुलाई में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2022 का पहला सत्र जहां 20 जून से 29 जून के बीच आयोजित किया जाएगा, वहीं, दूसरा सत्र 21 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना, प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने और परिणाम की घोषणा की तारीखें आदि जेईई मेन के आधिकारिक पोर्टल पर नियत समय पर प्रदर्शित की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Main 2022 पहले चरण में आवेदन पंजीकरण के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर 'Registration for JEE Main 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. अब जेईई मेन 2022 आवेदन पत्र भरें।
  5. उम्मीदवार संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  7. अब जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म, भुगतान रसीद आदि को डाउनलोड करें और एक-एक प्रिंट आउट लेकर लें।
विज्ञापन

JEE Main 2022 रात नौ बजे तक कर सकेंगे आवेदन

जेईई मेन 2022 पहले चरण के लिए आवेदन करते समय सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, उम्मीदवारों के लिए 325 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। हालांकि, उम्मीदवार 25 अप्रैल को रात नौ बजे तक जेईई मेन 2022 पहले चरण के लिए खुद को पंजीकृत कर सकते हैं जबकि इसके लिए शुल्क जमा 11.50 बजे तक किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed