JEE Main 2022: छात्रों को मिला जेईई मेन के आवेदन पत्र में सुधार का मौका, इस तारीख तक कर लें बदलाव
JEE Main 2022: जेईई मेन 2022 के पहले सत्र का आयोजन 21 अप्रैल, 2022 से लेकर 4 मई, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main 2022: जेईई मेन 2022 परीक्षा में भाग ले रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2022 अप्रैल सत्र के लिए आवेदन पत्र में सुधार की सुविधा शुरू कर दी है। यह सुविधा आधिकारिक वेवबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने अपने आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि की है और इसमें सुधार करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर इसे पूरा कर सकते हैं।
JEE Main 2022: इस तारीख तक कर लें सुधार
JEE Main 2022 के आवेदन पत्र में सुधार के लिए एनटीए ने 8 अप्रैल, 2022 को रात 9 बजे तक का समय दिया है। इससे पहले एनटीए ने बताया था कि छात्रों को आवेदन पत्र में सुधार का कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा। हालांकि, अब एजेंसी ने यह सुविधा जारी कर दी है। इच्छुक छात्र आखिरी तारीख से पहले ही अपने आवेदन पत्र में सुधार कर लें। इसके बाद सुधार का कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा।
JEE Main 2022: इस तारीख को होनी है परीक्षा
जेईई मेन 2022 के पहले सत्र का आयोजन 21 अप्रैल, 2022 से लेकर 4 मई, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 अप्रैल, 2022 तक थी।
आधार कार्ड वेरिफाईड छात्र-:
- माता-पिता के नाम में बदलाव।
- श्रेणी में बदलाव।
- चुने गए पाठ्यक्रम में बदलाव या बढ़ोतरी।
- जेईई मेन सत्र 1 के नियमानुसार शहर और परीक्षा के मीडियम में बदलाव।
- दसवीं और बारहवीं की योग्यता और पासिंग ईयर में बदलाव।
कमेंट
कमेंट X