फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2022 Correction Window closes today on jeemain.nta.nic.in

JEE Main 2022: जेईई मेन करेक्शन विंडो आज खत्म, पहले चरण की परीक्षाएं अब जून में होंगी

Fri, 08 Apr 2022 07:21 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 08 Apr 2022 07:21 PM IST
सार

JEE Main 2022: उम्मीदवारों को याद दिला दें कि एनटीए द्वारा जेईई मेन 2022 की पहले चरण की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। अप्रैल सत्र की परीक्षाएं अब जून में आयोजित होंगी और दूसरे चरण यानी मई सत्र वाली परीक्षाएं अब जुलाई, 2022 में आयोजित की जाएंगी। 

विज्ञापन
JEE Main 2022 Correction Window closes today on jeemain.nta.nic.in
JEE Main 2022 Correction Window - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2022 Correction Window : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2022 की सुधार विंडो शुक्रवार आठ अप्रैल, 2022 को बंद हो रही है। उम्मीदवार अपने जेईई मेन पहले चरण के एप्लीकेशन फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाकर एडिट कर सकते हैं। उम्मीदवारों को याद दिला दें कि एनटीए द्वारा जेईई मेन 2022 की पहले चरण की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। अप्रैल सत्र की परीक्षाएं अब जून में आयोजित होंगी और दूसरे चरण यानी मई सत्र वाली परीक्षाएं अब जुलाई, 2022 में आयोजित की जाएंगी। सभी उम्मीदवारों को संशोधित तिथियों का पालन करना होगा। 

विज्ञापन

 

 

जेईई मेन 2022 की एप्लीकेशन को कैसे एडिट करें?

  1. संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, जेईई मेन 2022 के सत्र-1 के लिए करेक्शन विंडो।।
  3. अपने जेईई आवेदन फॉर्म तक पहुंचने के लिए अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  4. यदि कोई त्रुटि या गलती हो तो उसे सुधारें या अपडेट करें, और सेव कर लें। 
  5. एडिटिंग पूरी होने पर फॉर्म पुन: सबमिट करें पर क्लिक करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए संशोधित जेईई मेन आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड कर लें।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विवरणों को एडिट नहीं किया जा सकता

यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि जेईई मेन करेक्शन विंडो 2022 केवल पहले चरण के लिए खुली है, जिसकी परीक्षा अब जून में होने वाली है। करेक्शन विंडो शुक्रवार रात नौ बजे तक उपलब्ध है, जिसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जेईई मेन के नियम उन्हें अपने फॉर्म में सभी विवरणों को एडिट नहीं किया जा सकता है। आधार सत्यापित उम्मीदवारों और आधार सत्यापित नहीं वाले उम्मीदवारों के लिए सुधार एवं बदलाव करने की अनुमति अलग-अलग है। दोनों श्रेणियों के लिए स्वीकार्य संशोधन की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed