फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2022: Check for Admit Card Exam Dates and Other Important Details

JEE Main Admit Card 2022: जेईई मेन पहले चरण के एडमिट कार्ड को लेकर नया अपडेट, जानें कब तक होंगे जारी?

Thu, 26 May 2022 01:16 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 26 May 2022 01:16 AM IST
सार

JEE Main Admit Card 2022: बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए अप्रैल, मई सत्र को जून और जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। लाखों उम्मीदवार, जून 2022 सत्र के लिए जेईई मेन परीक्षा केंद्र सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
JEE Main 2022: Check for Admit Card Exam Dates and Other Important Details
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main Exam 2022 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2022) जून और जुलाई के महीने में आयोजित की जाएगी। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए अप्रैल, मई सत्र को जून और जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन

लाखों उम्मीदवार, जून 2022 सत्र के लिए जेईई मेन परीक्षा के शहर और एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों में किए गए दावों के मुताबिक, जेईई मेन 2022 के एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र के शहर की घोषणा अगले सप्ताह तक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 

जून सत्र के लिए हॉल टिकट और जुलाई सत्र के लिए पंजीकरण जल्द होंगे शुरू

हालांकि, जेईई मेन 2022 परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को सभी नवीनतम जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर नजर रखने के लिए कहा गया है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो मई के अंत तक यानी इस सप्ताह तक परीक्षा केंद्र शहर की घोषणा होने की उम्मीद है।

वहीं, परीक्षा के लिए हॉल टिकट अगले महीने यानी जून के पहले सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जून 2022 सत्र के लिए हॉल टिकट जारी करने और दूसरे चरण यानी जुलाई 2022 परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो जल्द शुरू करने की उम्मीद है।

 

21 जुलाई से शुरू होगी दूसरे चरण परीक्षा

जेईई मेन 2022 के दूसरे चरण यानी जुलाई सत्र के लिए मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा 21 जुलाई से 30 जुलाई, 2022 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, एनटीए द्वारा जेईई मेन 2022 के दूसरे चरण यानी जुलाई सत्र के लिए पंजीकरण विंडो भी जल्द खुलने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के पहले चरण के लिए पंजीयन कराया है, वे लगातार वेबसाइट विजिट करते रहें। वहीं, जेईई मेन - 2022 से संबंधित अधिक स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011- 40759000/ 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन

जेईई मेन 2022 के एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  1. जेईई मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
  2. हाइलाइट किए गए टैब जिसमें लिखा है 'जून और जुलाई सत्र के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' (लिंक सक्रिय हो जाने पर) पर क्लिक करें।
  3. लिंक सक्रिय होने के बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें। 
  4. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. सभी विवरणों को क्रॉस-चेक करें। 
  6. इसके बाद इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट लेकर रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed