फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2022 Application Date Extends by NTA Can Register For Session-1 By 5th April

JEE Main 2022: जेईई मेन के पहले सत्र के लिए अब पांच अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन, 25 विदेशी केंद्रों पर भी होगी परीक्षा

Fri, 01 Apr 2022 04:12 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 01 Apr 2022 04:12 PM IST
सार

JEE Main 2022 Date Extends: जेईई मेन की अंतिम तिथि पहले 31 मार्च थी। एनटीए द्वारा इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की गई है। एनटीए ने कहा कि विद्यार्थियों के हित में यह निर्णय लिया गया है। जेईई का पहला अटेम्प्ट 21 अप्रैल से चार मई के मध्य प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
JEE Main 2022 Application Date Extends by NTA Can Register For Session-1 By 5th April
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2022 Application Date Extends: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली देश की सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की समय-सीमा आगे बढ़ा दी गई है। एनटीए ने एक आधिकारिक अपडेट में बताया कि जेईई मेन 2022 (JEE Main) के आवेदन की तिथि पांच अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

पहले अंतिम तिथि 31 मार्च थी। एनटीए द्वारा इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की गई है। एनटीए ने कहा कि विद्यार्थियों के हित में यह निर्णय लिया गया है। आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in पर अप्लाई करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन

जेईई मेन की अंतिम तिथि पहले 31 मार्च थी। एनटीए द्वारा इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की गई है। एनटीए ने कहा कि विद्यार्थियों के हित में यह निर्णय लिया गया है। इस वर्ष जेईई परीक्षा दो चरणों में अप्रैल व मई में आयोजित की जा रही है। जेईई का पहला अटेम्प्ट 21 अप्रैल से चार मई के मध्य प्रस्तावित है। इस दौरान जेईई मेन 21 अप्रैल, 24 अप्रैल, 25 अप्रैल, 29 अप्रैल, एक और चार मई को आयोजित की जाएगी। 

विदेशी केंद्रों में 12 और शहर जोड़े गए

एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि विदेशी परीक्षा केंद्रों की सूची में 12 और केंद्र जोड़े गए हैं। विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के प्रतिनिधि संगठनों ने परीक्षा केंद्र बढ़ाने की मांग की जा रही थी। जिसे एनटीए ने स्वीकार कर लिया है। करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, विदेशों में अब जेईई-मेन परीक्षा 25 शहरों में करवाई जाएगी। पहले यह 12 शहरों में प्रस्तावित थी।
अब 13 अतिरिक्त परीक्षा केंद्र और बढ़ा दिए गए है जिनमें बहरीन, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, हांगकांग हैं, मॉरीशस, रूस, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड, संयुक्त राजय अमेरिका और वियतनाम जैसे देशों में भी इस वर्ष जेईई-मेन परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए है।  

विज्ञापन

31 मार्च तक आठ लाख से अधिक आवेदन मिले

आहूजा ने बताया कि जेईई-मेन पहले चरण के लिए पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि यानी 31 मार्च तक आठ लाख 50 हजार  से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके थे। आवेदन की तिथि पांच दिन और बढ़ने के साथ ही आवेदकों की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद है। हालांकि, इससे उम्मीदवारों को परीक्षा शहर यानी एग्जाम सिटी के बारे में जानकारी देरी से मिलेगी। क्योंकि, आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही एग्जाम सिटी की जानकारी घोषित की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed