फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Jee Main 2021 Registration For Phase 4 Exams Will Be Closed On 12th July, Jee Main Phase 3 Admit Card

Jee Main 2021 Phase 4: रात 11.50 बजे तक होंगे रजिस्ट्रेशन, इस दिन आएंगे प्रवेश पत्र

Mon, 12 Jul 2021 05:20 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 12 Jul 2021 05:20 PM IST
सार

  • तीसरा चरण : जेईई मेन तीसरे चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 15 जुलाई तक जारी किए जाएंगे।
  • चौथा चरण : जेईई मेन के चौथे चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 20 जुलाई तक जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
Jee Main 2021 Registration For Phase 4 Exams Will Be Closed On 12th July, Jee Main Phase 3 Admit Card
जेईई मेन 2021 रजिस्ट्रेशन शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंजीनियरिंग शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई के चौथे चरण के लिए पंजीकरण शुक्रवार, नौ जुलाई, 2021 से पुन: शुरू हो गया था। यह पंजीकरण पोर्टल आज मध्य रात्रि यानी सोमवार 12 जुलाई को बंद हो रहा है। ऐसा उन छात्रों को दूसरा मौका देने के लिए किया जा रहा है, जो कोरोना महामारी या लॉकडाउन या अन्य किसी भी कारण से मई सत्र की परीक्षा के लिए पंजीकरण नहीं कर पाए थे। ऐसे उम्मीदवार अब 12 जुलाई, 2021 की रात्रि 11.50 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  

विज्ञापन


यह जानकारी छह जुलाई को एक लाइव संबोधन के दौरान तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने दी थी। उन्होंने जेईई तीसरे और चौथे चरण की परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा भी की।इसके साथ ही उन्होंने रजिस्ट्रेशन पोर्टल के खुलने और बंद होने की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया था कि परीक्षा के लिए पंजीकरण करने हेतु उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करना होगा।  
विज्ञापन


जेईई मेन 2021: प्रवेश पत्र की तिथियां

  • तीसरा चरण : जेईई मेन तीसरे चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 15 जुलाई तक जारी किए जाएंगे।
  • चौथा चरण : जेईई मेन के चौथे चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 20 जुलाई तक जारी किए जाएंगे।


जेईई मेन 2021 की नई परीक्षा तिथियां 

  • तीसरा चरण : परीक्षाएं जो अप्रैल में होने वाली थीं, अब 20 जुलाई से शुरू होंगी और 25 जुलाई, 2021 तक चलेंगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • चौथा चरण : परीक्षाएं जो मई में होने वाली थीं, 27 जुलाई से शुरू होंगी और 02 अगस्त, 2021 तक जारी रहेंगी।


आवेदन संशोधन एवं परीक्षा केंद्र परिवर्तन का भी अंतिम मौका
वहीं, जो छात्र कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण अपने परीक्षा केंद्र बदलना चाहते हैं, वे संबंधित चरण की आवेदन तिथियों पर परीक्षा केंद्र परिवर्तन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को सरकार नजदीकी केंद्रों को आवंटित करने की पूरी कोशिश करेगी। उल्लेखनीय है कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed