{"_id":"600bd6a78ebc3e333f770a95","slug":"jee-main-2021-registration-closes-today-apply-and-check-syllabus-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Main 2021 Registration: जेईई मेन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, ऐसे भरें फॉर्म","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Main 2021 Registration: जेईई मेन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, ऐसे भरें फॉर्म
Sat, 23 Jan 2021 01:30 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
JEE MAIN 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
JEE Main 2021 Registration: जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आज यानी 23 जनवरी तक, निर्धारित वक्त के हिसाब से अपना आवेदन जरूर कर लें। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि कल यानी कि 24 जनवरी रखी गई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-CGBSE Date Sheet 2021: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया दसवीं-बारहवीं परीक्षाओं का टाइम टेबल
विज्ञापन
ऐसे भरें जेईई मेन एप्लीकेशन फॉर्म 2021
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करें।
-पहचान आईडी, नाम, जन्म तिथि और जेंडर के जरिए अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करें।
-इसके बाद अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों को अपलोड करें।
-दिए गए निर्देशों के अनुसार स्कैन फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के साथ दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी सभी जानकारी भरें और आखिर में आवेदन शुल्क भरें।
इसे भी पढ़ें-एयरफोर्स ग्रुप X व ग्रुप Y के लिए आवेदन शुरू, हाथ से जाने न दें ये मौका
विज्ञापन
गौरतलब है कि जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में होगी। इस वर्ष छात्रों को कुल 90 में से 75 प्रश्न ही हल करने होंगे। 15 वैकल्पिक प्रश्नों की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। फरवरी सत्र के लिए जेईई मेन 2021 एडमिट कार्ड फरवरी के पहले हफ्ते में ऑनलाइन मोड जारी होंगे। इस साल जेईई मेन परीक्षा फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में होगी। यह परीक्षा चार सत्रों में होगी। फरवरी सत्र की परीक्षा 23 से 26 फरवरी तक होगी। इसके बाद दूसरे सत्र की परीक्षा 15-18 मार्च तक होगी। तीसरे सत्र की परीक्षा 27-30 अप्रैल और चौथे सत्र की परीक्षा 24-28 मई तक होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जेईई मेन 2021 का सिलेबस भी डाउनलोड कर सकते हैं।
फर्जी वेबसाइट से बचें
आवेदन करते वक्त अभ्यर्थी फर्जी वेबसाइट से बचें। NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in के जरिए ही आवेदन करें। एनटीए ने एक फर्जी वेबसाइट को लेकर अभ्यर्थियों को सतर्क किया है, जिसका यूआरएल- jeeguide.co.in है। यह वेबसाइट जेईई मेन 2021 के फॉर्म भरने और शुल्क स्वीकार करने को लेकर फर्जी तौर पर संचालित की जा रही है।
कमेंट
कमेंट X