{"_id":"600bc6578ebc3e2c4d2e52ef","slug":"cgbse-date-sheet-2021-chhattisgarh-board-class-10-12-time-table-released-on-cgbse-nic-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"CGBSE Date Sheet 2021: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया दसवीं-बारहवीं परीक्षाओं का टाइम टेबल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CGBSE Date Sheet 2021: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया दसवीं-बारहवीं परीक्षाओं का टाइम टेबल
Sat, 23 Jan 2021 12:16 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CGBSE Date Sheet 2021: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। CGBSE की तरफ से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होंगी। जबकि, बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 3 मई से शुरू होंगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-एयरफोर्स ग्रुप X व ग्रुप Y के लिए आवेदन शुरू, हाथ से जाने न दें ये मौका
विज्ञापन
दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी। दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा केंद्र छात्रों के स्कूल ही रहेंगे। बोर्ड के सचिव वीके गोयल का कहना है कि इस साल बोर्ड परीक्षाएं छात्रों के स्कूलों में ही कराई जाएगी। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा। परीक्षाओं के दौरान हैंड सैनिटाइजर और मास्क अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए दसवीं और बारहवीं कक्षा का विस्तृत टाइम टेबल देख सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-गणतंत्र के 71 साल : इन 10 देशों से हैं भारतीय संविधान का खास नाता, जानें अहम बातें
छत्तीसगढ़ बोर्ड की दसवीं कक्षा की डेटशीट
| दिन | तारीख | विषय |
| गुरुवार | 15 अप्रैल | पहली भाषा - हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू |
| शनिवार | 17 अप्रैल | सामान्य विज्ञान |
| सोमवार | 19 अप्रैल | विज्ञान |
| गुरुवार | 22 अप्रैल | गणित |
| शनिवार | 24 अप्रैल | दूसरी और तीसरी भाषा, अंग्रेजी (411) |
| सोमवार | 26 अप्रैल | तृतीय भाषा (संस्कृत, मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, पंजाबी - आदि) |
| बुधवार | 28 अप्रैल | दूसरी या तीसरी भाषा - हिंदी |
| शुक्रवार | 30 अप्रैल | व्यावसायिक विषय |
| शनिवार | 1 मई | संगीत फॉर ब्लाइंड, डेफ और म्यूट उम्मीदवारों के लिए ड्राइंग-पेंटिंग |
परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थी दसवीं और बारहवीं कक्षा की पूरी डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X