{"_id":"614112798ebc3eb50202a536","slug":"jee-main-2021-nta-score-and-toppers-list-44-candidates-get-100-percentile-18-candidates-on-rank-1","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JEE Main results 2021: 44 उम्मीदवारों को मिला 100 पर्सेंटाइल, पहले नंबर पर 18 विद्यार्थी, आंध्रप्रदेश से चार टॉपर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Main results 2021: 44 उम्मीदवारों को मिला 100 पर्सेंटाइल, पहले नंबर पर 18 विद्यार्थी, आंध्रप्रदेश से चार टॉपर
Wed, 15 Sep 2021 02:52 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 15 Sep 2021 02:52 AM IST
सार
परीक्षा के पहली रैंक लाने वाले 18 उम्मीदवारों मे आंध्र प्रदेश के चार और राजस्थान से तीन, दिल्ली, यूपी और तेलंगाना से दो, बिहार, कर्नाटक, पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र से एक-एक शामिल हैं।
विज्ञापन
जेईई मेन 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2021 सत्र 4 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 44 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। वहीं 18 उम्मीदवारों को पहला रैंक मिला है। यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय की ओर से मंगलवार देर रात दी गई।
विज्ञापन
परीक्षा के पहली रैंक लाने वाले 18 उम्मीदवारों मे आंध्र प्रदेश के चार और राजस्थान से तीन, दिल्ली, यूपी और तेलंगाना से दो, बिहार, कर्नाटक, पंजाब, चंडीगढ़, महाराष्ट्र से एक-एक शामिल हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने एनटीए जेईई मेन 2021 के स्कोर आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
National Testing Agency (NTA) releases JEE Main results; 44 candidates get 100 percentile, 18 candidates on rank 1 pic.twitter.com/GO8vEfaZCd
— ANI (@ANI) September 14, 2021
विज्ञापन
जेईई मेन 2021 रिजल्ट: पहला स्थान हासिल करने वाले अभ्यर्थियों की सूची
छात्रों के नाम राज्य
इस साल से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई)- मेन परीक्षा साल में चार बार आयोजित करवाई जा रही है ताकि छात्रों को सुविधा रहे और स्कोर में सुधार करने का अवसर उन्हें मिल सके। इसका पहला चरण फरवरी, दूसरा मार्च में आयोजित किया गया था।
परीक्षा का अगला चरण अप्रैल और मई में होना था, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण उसका आयोजन नहीं किया जा सका। परीक्षा का तीसरा चरण 20-25 जुलाई के बीच और चौथा चरण 26 अगस्त से दो सितंबर के बीच आयोजित किया गया था।
जेईई मेन परीक्षा में छात्रों को ये रैंक एनटीए स्कोर के बेस्ट फॉर पर विचार करने के बाद मौजूदा नीति के अंतर्गत दिया गया है। यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित हुई थी। इसके चार चरणों में 9.34 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।
- गौरब दास कर्नाटक
- वैभव विशाल बिहार
- दुग्गीनेनी वेंकट पनीश आंध्र प्रदेश
- पसला वीरा शिवा आंध्र प्रदेश
- कंचनपल्ली राहुल नायडू आंध्र प्रदेश
- कर्णम लोकेश आंध्र प्रदेश
- सिद्धांत मुखर्जी राजस्थान
- मृदुल अग्रवाल राजस्थान
- अंशुल वर्मा राजस्थान
- कोम्मा शरन्या तेलंगाना
- जोस्युला वेंकट आदित्य तेलंगाना
- रुचीर बंसल दिल्ली(एनसीटी)
- काव्य चोपड़ा दिल्ली (एनसीटी)
- अमैया सिंघल उत्तर प्रदेश
- पाल अग्रवाल उत्तर प्रदेश
- अथर्व अभिजीत तांबट महाराष्ट्र
- पुलकित गोयल पंजाब
- गुरअमृत सिंह चंडीगढ़
इस साल से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई)- मेन परीक्षा साल में चार बार आयोजित करवाई जा रही है ताकि छात्रों को सुविधा रहे और स्कोर में सुधार करने का अवसर उन्हें मिल सके। इसका पहला चरण फरवरी, दूसरा मार्च में आयोजित किया गया था।
परीक्षा का अगला चरण अप्रैल और मई में होना था, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण उसका आयोजन नहीं किया जा सका। परीक्षा का तीसरा चरण 20-25 जुलाई के बीच और चौथा चरण 26 अगस्त से दो सितंबर के बीच आयोजित किया गया था।
जेईई मेन परीक्षा में छात्रों को ये रैंक एनटीए स्कोर के बेस्ट फॉर पर विचार करने के बाद मौजूदा नीति के अंतर्गत दिया गया है। यह परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित हुई थी। इसके चार चरणों में 9.34 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।
जेईई मेन रिजल्ट 2021: ऐसे देखें अपना परिणाम
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर लॉगिन करें।
- 'जेईई मेन 2021 रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पूछे गए अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- आपका जेईई मेन 2021 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में आने वाले इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X