फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2021 NTA announces exam dates for Maharashtra Bahrain candidates

NTA JEE Mains 2021: महाराष्ट्र, बहरीन के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा कार्यक्रम और प्रवेश जारी

Thu, 29 Jul 2021 02:24 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 29 Jul 2021 02:24 PM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन 2021 (सत्र-3)  और बहरीन में लॉकडाउन से प्रभावित सत्र-1 की परीक्षा पुन: आयोजित करने की तारीखों की घोषणा कर दी है। प्रवेश पत्र भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
JEE Main 2021 NTA announces exam dates for Maharashtra Bahrain candidates
JEE MAIN 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन 2021 (सत्र-3)  और बहरीन में लॉकडाउन से प्रभावित सत्र-1 की परीक्षा पुन: आयोजित करने की तारीखों की घोषणा कर दी है। 25 जुलाई और 27 जुलाई, 2021 को जेईई मेन परीक्षा के लिए महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों कोल्हापुर, पालघर, रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, सांगली और सतारा में हजारों उम्मीदवार अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं हो पाए थे। अब इन उम्मीदवारों के लिए परीक्षा अगले महीने 03 और 04 अगस्त को आयोजित की जानी है। 

विज्ञापन


ऐसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें एक अतिरिक्त मौका देने के लिए एनटीए को निर्देशित किया था। इसके बाद एनटीए की ओर से महाराष्ट्र में कोल्हापुर, पालघर, रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, सांगली और सतारा शहरों में शेष उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन 2021 (सत्र -3) पेपर 1 बीई / बी.टेक के लिए तीन और चार अगस्त को परीक्षा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा, आवश्यक विवरण भरना होगा और प्रिंटआउट के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि उपरोक्त तिथियां केवल उन उम्मीदवारों के लिए हैं जो उल्लेखित शहरों में 25 और 27 जुलाई जेईई मेन (सत्र 3) के लिए उपस्थित नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहरीन में तीन, चार और पांच अगस्त को होगी परीक्षा
इस बीच, एनटीए ने बहरीन में उन उम्मीदवारों के लिए भी तारीखों की घोषणा की है जो लॉकडाउन के कारण 23, 24, 25 और 26 फरवरी, 2021 को जेईई मेन 2021 (सत्र 1) के लिए उपस्थित नहीं हो सके थे। पेपर 1 BE/ B. Tech के लिए JEE मेन 2021 (सत्र -1) 3 और 4 अगस्त, 2021 को और B. Arch./ B. Planning के लिए पेपर 2A और 2B पांच अगस्त, 2021 को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार इन दोनों परीक्षाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2021 से संबंधित अधिक जानकारी और समस्या समाधान के लिए, उम्मीदवार 011 - 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed