जेईई मेन 2021 मार्च परीक्षा: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, 10 मार्च तक मौका
अब अभ्यर्थी मार्च सत्र के लिए जेईई मेन का फॉर्म 10 मार्च तक भर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main Exam 2021 March Session: जेईई मेन परीक्षा 2021 के मार्च सत्र के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ गई है। अब अभ्यर्थी मार्च सत्र के लिए जेईई मेन का फॉर्म 10 मार्च तक भर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक जेईई मेन 2021 मार्च सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि जेईई मेन 2021 मार्च सत्र के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आगे बढ़ाई है।
इसे भी पढ़ें-जेईई मेन 2021: 100 फीसदी स्कोर लाने वाले सिद्धांत ने बताया सफलता का राज
गौरतलब है कि इससे पहले जेईई मेन 2021 परीक्षा के मार्च सत्र के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 मार्च रखी गई थी जिसे आगे बढ़ाकर नौ मार्च किया गया था। अब आवेदन की आखिरी तारीख को दस मार्च यानी कल तक के लिए आगे बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी मार्च सत्र के लिए jeemain.nta.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
| आवेदन की शुरुआत | 2 मार्च 2021 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 10 मार्च 2021 |
| फीस जमा करने की तारीख | 10 मार्च |
अभ्यर्थी नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड के जरिए आवेदन शुल्क भर सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म भरने एवं शुल्क जमा करने में किसी तरह की दिक्कत आती है, तो वह हेल्प डेस्क (011-40759000) नंबर पर संपर्क कर सकता है। मार्च सत्र की परीक्षा का आयोजन 15 मार्च, 16 मार्च, 17 मार्च और 18 मार्च को होगा। जेईई मेन परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में होगा। पहले सत्र का आयोजन सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं, दूसरे सत्र की परीक्षा का आयोजन दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा।
इसे भी पढ़ें-जेईई मेन: विवेक, अनुभव और चेतन ने बढ़ाया शहर का मान, नतीजे देर रात घोषित
आपको बता दें कि जेईई मेन परीक्षा 2021 फरवरी सत्र का रिजल्ट जारी हो गया है।इस साल जेईई मेन फरवरी सत्र के परिणाम में जिन छह छात्रों ने 100 फीसदी स्कोर हासिल किया है, उनमें से चार छात्रों ने कोचिंग हब कोटा से ही पढ़ाई की है।
कमेंट
कमेंट X