{"_id":"5c8f34abbdec221448558e92","slug":"jee-main-2019-admit-card-available-soon-on-website-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Main 2019 परीक्षा के प्रवेश पत्रों का है इंतजार, तो ये रही मुख्य तिथि","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Main 2019 परीक्षा के प्रवेश पत्रों का है इंतजार, तो ये रही मुख्य तिथि
Mon, 18 Mar 2019 11:33 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने JEE Main अप्रैल परीक्षा की तारीख की घोषणा करते हुए एक आधिकारिक आधिसूचना जारी की है। जेईई मेन अप्रैल परीक्षा की तारीखों को थोड़ा बदल दिया गया है। पहले सामने आई आधिकारिक नोटिफिकेशन में जेईई मेन परीक्षा की तिथि 7 से 20 अप्रैल के बीच आयोजित की जानी थी। लेकिन अब परीक्षा की तिथियों संशोधित करते हुए पेपर-2 को 7 अप्रैल और पेपर- 1 को 8, 9, 10 और 12 अप्रैल, 2019 को आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन
आपको बता दें की JEE Main परीक्षा के प्रवेश पत्र को आयोग द्वारा 20 मार्च, 2019 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे। जेईई मेन्स और जेईई एडवांस परीक्षा दो भागों में आयोजित होती है। जिन उम्मीदवारों को जेईई मेन्स परीक्षा में सफलता प्राप्त होती है वे ही जेईई एडवांस परीक्षा में उपस्थित होते हैं। जेईई मेन्स की परीक्षा में दो पेपर होते हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवार प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करके और उसके एक प्रिंट आउट के साथ एक आईडी प्रूफ को परीक्षा केंद्र में ले जाना होगा। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तिथि, परीक्षा का समय सभी जानकारियां प्रवेश पत्र पर अंकित हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X