JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड के नतीजे जारी, इस लिंक से करें चेक; दिल्ली जोन के वेद लाहोटी ने किया टॉप
JEE Advanced 2024 Result : आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 48,248 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। आईआईटी दिल्ली जोन के वेद लाहोटी ने 360 में से 355 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Advanced Result 2024: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-एडवांस्ड के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट (jeeadv.ac.in.) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। नतीजे रविवार सुबह घोषित किए गए, जिसमें आईआईटी दिल्ली जोन के वेद लाहोटी ने 360 में से 355 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान हासिल किया।
आईआईटी में प्रवेश के लिए कुल 48,248 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिनमें से 7,964 महिलाएं हैं। इस बार परीक्षा आयोजित करने वाले आईआईटी मद्रास के अनुसार, आईआईटी बॉम्बे जोन की द्विजा धर्मेशकुमार पटेल 360 में से 322 अंक हासिल कर शीर्ष रैंक वाली महिला उम्मीदवार हैं। उनकी अखिल भारतीय रैंक 7 है।
शीर्ष 10 की लिस्ट में शामिल अन्य उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं: आदित्य (आईआईटी दिल्ली क्षेत्र), भोगलपल्ली संदेश (आईआईटी मद्रास क्षेत्र), रिदम केडिया (आईआईटी रुड़की क्षेत्र), पुट्टी कुशल कुमार (आईआईटी मद्रास), राजदीप मिश्रा (आईआईटी बॉम्बे क्षेत्र), कोडुरी तेजेश्वर (आईआईटी मद्रास क्षेत्र), ध्रुवी हेमंत दोशी (आईआईटी बॉम्बे क्षेत्र) और अल्लादाबोना एसएसडीबी सिधविक सुहास (आईआईटी मद्रास क्षेत्र)।
कल से शुरू होगा जोसा काउंसलिंग के लिए पंजीकरण
जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) काउंसलिंग 2024 के लिए पात्र होंगे। पंजीकरण कल, 10 जून से josaa.nic.in पर शुरू होगा।
जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2024 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई एडवांस 2024 का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
- जेईई एडवांस्ड 2024 की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- परिणाम के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- जेईई एडवांस्ड 2024 का स्कोरकार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X