फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced Result 2023 IIT JEE Results Release Today at jeeadv.ac.in fact app in website launch

JEE Advanced Result 2023: आईआईटी दाखिला काउंसलिंग में फैक्ट एप इन करेगा मदद, पूर्व छात्रों लॉन्च की वेबसाइट

Sun, 18 Jun 2023 09:15 AM IST
सौरभ पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 18 Jun 2023 09:15 AM IST
सार

नई दिल्ली। आईआईटी में दाखिला के लिए परीक्षा जेईई एडवांस-2023 का रिजल्ट रविवार सुबह 10 बजे आएगा। इसी के साथ सोमवार से आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी समेत 114 सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में दाखिले की काउंसिलिंग विंडो ओपन हो जाएगी।

विज्ञापन
JEE Advanced Result 2023 IIT JEE Results Release Today at jeeadv.ac.in fact app in website launch
JEE Advanced 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Advanced Result 2023: आईआईटी में दाखिला के लिए परीक्षा जेईई एडवांस-2023 का रिजल्ट रविवार सुबह 10 बजे आएगा। इसी के साथ सोमवार से आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी समेत 114 सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में दाखिले की काउंसिलिंग विंडो ओपन हो जाएगी। इसमें जेईई एडवांस और जेईई मेन की मेरिट स्कोर से सीट मिलेगी। जोसा काउंसलिंग और कोर्स चयन को लेकर छात्रों की दिक्कतों के समाधान के लिए आईआईटी के पूर्व छात्र आगे आए हैं। काउंसलिंग में मदद के लिए फैक्ट एप इन एप और फैक्ट एप इन वेबसाइट लॉन्च की गई है। इसमें आईआईटी और एनआईटी के छात्र मेंटर बनकर छात्रों के प्रश्नों का जवाब भी देंगे।

विज्ञापन

काउंसलिंग में मिलेगी मदद

एबीपीयूए के सचिव और आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र शशांक चतुर्वेदी ने बताया कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। दुनिया में भारत के परचम को लहराने में आईआईटी के पूर्व छात्र भी सहयोग करेंगे। इसी सोच को लेकर आईआईटी के  पूर्व छात्रों की संस्था ने इस फैक्ट एप इन को लॉन्च किया है। इसका मकसद दूरदराज व ग्रामीण इलाकों के छात्रों को घर बैठे काउंसलिंग में बेहतर सुविधा देकर आगे बढ़ाना है। इसमें आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी के निदेशक, शिक्षकों और छात्रों का सबसे बड़ा सहयोग मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फैक्ट एप इन डाउलोड करना होगा। या फिर लैपटॉप व कंप्यूटर पर गूगल पर फैक्ट एप इन वेबसाइट को ओपन करना होगा। छात्र को आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी समेत 114 सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में दाखिले से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। यहां छात्र को उसकी मातृभाषा में साधारण तरीके से इन शीर्ष संस्थानों के पढ़ाई कर रहे छात्र या मेंटर प्रश्नों का जवाब देंगे। यदि कोई छात्र फोन के माध्यम से बात करना चाहता होगा तो मेंटर का नाम, फोटो, संस्थान व प्रोग्राम नाम सामने आएगा।

विज्ञापन

नीट, सीयूईटी, क्लैट परीक्षा भी जुड़ेगी

शशांक चर्तुवेदी ने बताया कि अगले साल से अन्य राष्ट्रीय दाखिला परीक्षाओं को भी शामिल किया जाएगा। जेईई मेन और एडवांस के साथ नीट, सीयूईटी, क्लैट आदि परीक्षा भी इसमें जुड़ेगी।

आईआईटी, एनआईटी के छात्र मेंटर बनकर मदद करेंगे

आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी के पहले वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्र मेंटर बनकर सहयोग करेंगे। इन मेंटर छात्रों ने जोसा काउंसलिंग के दौरान छात्रों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए फैक्ट एप इन पर करीब 10 हजार प्रश्नों के जवाब अपलोड कर दिये गए हैं, जोकि हर छात्र के दिल में सबसे पहले आते हैं। इसके अलावा वे छात्रों या फिर पेरेंट्स से फोन के माध्यम से भी उनकी जिज्ञासा, दिक्कतों और प्रश्नों का समाधान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed