JEE Advanced 2021 exam date: जेईई एडवांस परीक्षा 3 जुलाई को होगी, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने गुरुवार को आईआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। शिक्षा मंत्री के अनुसार जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई 2021 को किया जाएगा। साथ ही, शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन आईआईटी खड़गपुर द्वारा किया जाएगा।
JEE Advanced परीक्षा की तारीखों की घोषणा करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सभी परीक्षार्थियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। उन्होंने कहा, मैं सभी छात्रों को शुभकामनाएं देता हूं। सभी उम्मीदवारों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय है।#JEEAdvanced 2021 will be conducted on 3rd July 2021. The exam will be conducted by IIT Kharagpur: Minister of Education Ramesh Pokhriyal Nishank pic.twitter.com/ifsmGj9PEL
— ANI (@ANI) January 7, 2021विज्ञापन
इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्र सरकार ने COVID-19 महामारी के मद्देनजर न्यूनतम 75 प्रतिशत अंकों के मानदंड में छूट देने का फैसला किया है। मंत्री ने कहा कि कक्षा 12वीं की परीक्षा में न्यूनतम 75% कुल अंक लाने के पात्रता मानदंड इस वर्ष लागू नहीं होंगे। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लाइव संबोधन में ये घोषणाएं कीं।
जेईई मेन परीक्षा के अंतिम सत्र के परिणाम घोषित होने के बाद ही जेईई एडवांस का आयोजन होगा। गौरतलब है कि जेईई मेन के शीर्ष तकरीबन 2,50,000 क्वालीफाइड छात्र जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) में उपस्थित होने के लिए पात्र होते हैं।
जेईई एडवांस्ड 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। जो छात्र जेईई एडवांस्ड क्वालीफाई करते हैं, उन्हें उनकी रैंक के आधार पर जोसा काउंसलिंग (JoSAA Counselling) के माध्यम से आईआईटी में प्रवेश दिया जाएगा।
पिछले महीने ही शिक्षा मंत्री ने यह भी घोषणा की थी कि 2021 से जेईई मेन्स परीक्षा साल में चार बार आयोजित की जाएगी। यह चारों सत्र फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में आयोजित किए जाएंगे। जेईई मेन्स परीक्षा का पहला सत्र 23 फरवरी से 26 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किया जाएगा।
बता दें कि हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी जो 4 मई से शुरू होकर 10 जून को समाप्त होंगी। परीक्षा परिणाम 15 जुलाई को घोषित होंगे।
कमेंट
कमेंट X