JEE Advanced Answer Key: जेईई एडवांस्ड परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड; इस दिन तक उठाएं आपत्ति
JEE Advanced 2024 Answer Key: आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंको की गणना कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Advanced 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने आज, 02 जून को संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड (JEE Advanced 2024) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जेईई एडवांस्ड 2024 के पेपर 1 और 2 की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट (jeeadv.ac.in.) पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध करा दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इसकी मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
जेईई एडवांस्ड उत्तर कुंजी तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। जेईई एडवांस्ड उत्तर कुंजी पेपर 1 और 2 के लिए पीडीएफ के रूप में उपलब्ध कराई गई है।
जेईई एडवांस परीक्षा 26 मई, 2024 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs), बहुविकल्पीय प्रश्न (MSQs) और संख्यात्मक प्रश्न शामिल थे। पेपर 1 और पेपर 2 दोनों प्रश्नपत्रों में तीन अलग-अलग खंड होते हैं - भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित।
कल तक उठा सकते हैं आपत्ति
आईआईटी मद्रास ने आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर पेपर 1 और पेपर 2 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी की। प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट का उपयोग करके, उम्मीदवार परीक्षा में अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
जो अभ्यर्थी समाधान से संतुष्ट नहीं होंगे, वे जेईई एडवांस्ड 2024 आंसर की पर आपत्ति उठा सकेंगे। आंसर की चैलेंज विंडो 3 जून तक खुली रहेगी। जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर की 9 जून को जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के आधार पर जारी की जाएगी।
ऐसे उठाएं आपत्ति
उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
- जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- “जेईई एडवांस्ड 2024 उत्तर कुंजी – चुनौती” पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- उस प्रश्न का चयन करें जिसके उत्तर को चुनौती दी जानी है।
- आपत्ति शुल्क जमा करें और पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X