फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced Admit Card released at jeeadv.ac.in know how to download

JEE Advanced Admit Card: जेईई एडवांस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हुए, ऐसे डाउनलोड करें

Tue, 23 Aug 2022 12:20 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 23 Aug 2022 12:20 PM IST
सार

JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन इस साल 28 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। परीक्षा देशभर के निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
JEE Advanced Admit Card released at jeeadv.ac.in know how to download
जेईई एडवांस 2022 - फोटो : IIT Bombay

विस्तार

JEE Advanced Admit Card 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे/IIT Bombay ने जेईई एडवां,स परीक्षा, 2022 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र आज मंगलवार, 23 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर चुके हैं और इसमें शामिल होने वाले हैं वे अपने प्रवेश पत्र को IIT Bombay की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। अब इसे डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में ...

विज्ञापन

JEE Advanced Admit Card 2022:  इस तारीख को होगी परीक्षा?
JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन इस साल 28 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है। परीक्षा देशभर के निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पाली में सुबह 09 से 12 बजे तक और दोपहर 02 बजे से शाम 05.30 बजे तक होगी। अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Advanced Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 'JEE Advanced Admit Card 2022 एडमिट कार्ड' लिंक पर जाएं।
  • अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन

JEE Advanced Admit Card 2022: सीबीटी मोड में होगी परीक्षा
जेईई एडवांस परीक्षा के माध्यम से सफल छात्रों को देश के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। परीक्षा केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। वहीं, जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन परीक्षा में रैंक प्राप्त की है, वे इस परीक्षा में भाग लेंगे। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक cportal.jeeadv.ac.in पर भी जा सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed