JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड पंजीकरण और परीक्षा की तिथि घोषित, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन
JEE Advanced 2024: आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस्ड 2024 के लिए पंजीकरण और परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिखारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Advanced 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2024 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के बाद अप्लाई कर सकेंगे।
JEE Advanced परीक्षा विवरण
जेईई एडवांस 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2024 को शाम 5 बजे समाप्त होगी। पंजीकृत उम्मीदवारों द्वारा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 06 मई, 2024 तक है। एडमिट कार्ड 17 मई को जारी किया जाएगा और 26 मई, 2024 तक डाउनलोड किया जा सकता है।
JEE Advanced 2024 परीक्षा शेड्यूल
जेईई एडवांस 2024 परीक्षा 26 मई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर I सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 9 जून से शुरू होगा और 10 जून, 2024 को समाप्त होगा। एएटी परीक्षा 12 जून को एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परिणाम 15 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X